फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Baba Tarsem Singh murder case STF arrested the criminal involved in the murder conspiracy

Uttarakhand: बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड...हत्या के षडयंत्र में शामिल बदमाश को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

Tue, 06 May 2025 09:03 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 06 May 2025 09:03 PM IST
सार

28 मार्च 2024 को नानकमत्ता में बाबा तरसेम सिंह की अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसमें नौ लोगों को पकड़ा जा चुका था।

विज्ञापन
Uttarakhand Baba Tarsem Singh murder case STF arrested the criminal involved in the murder conspiracy
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

डेरा कार सेवा श्रीनानकमत्ता के डेरा प्रमुख जत्थेदार बाबा तरसेम सिंह की हत्या के षडयंत्र में शामिल बदमाश बाबा अनूप सिंह को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। अनूप सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के नवाबगंज का रहने वाला है। इस हत्याकांड में अब तक 10 आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। जबकि, एक को पुलिस मुठभेड़ में ढेर किया जा चुका था।

विज्ञापन


एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि 28 मार्च 2024 को नानकमत्ता में बाबा तरसेम सिंह की अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसमें नौ लोगों को पकड़ा जा चुका था।
विज्ञापन


आरोपियों में कुछ शूटर हैं और कई लोग षडयंत्र में शामिल हैं। वर्तमान में इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी बीच हत्याकांड में फरार चल रहे बदमाशों की धरपकड़ के लिए जिला पुलिस और एसटीएफ भी जानकारियां जुटा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Badrinath Dham: पुष्पा गैंग के आठ टप्पेबाज पकड़े, श्रद्धालु बनकर लगते थे लाइन में, फिर जेब से उड़ाते थे रकम

रामपुर का रहने वाला अनूप सिंह भी फरार आरोपियों में शामिल था। उसके ऊपर जिला पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी बाबा अनूप सिंह को पकड़ लिया गया है। वह वर्तमान में ऊधमसिंह नगर के गदरपुर में रह रहा था। आरोपी से इस हत्याकांड के बारे में जानकारियां जुटाई जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed