{"_id":"681a1968344abbb4f80b2573","slug":"badrinath-dham-night-fraudsters-of-pushpa-gang-caught-they-used-to-steal-money-from-pockets-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Badrinath Dham: पुष्पा गैंग के आठ टप्पेबाज पकड़े, श्रद्धालु बनकर लगते थे लाइन में, फिर जेब से उड़ाते थे रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Badrinath Dham: पुष्पा गैंग के आठ टप्पेबाज पकड़े, श्रद्धालु बनकर लगते थे लाइन में, फिर जेब से उड़ाते थे रकम
Tue, 06 May 2025 07:47 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, बदरीनाथ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, बदरीनाथ (चमोली)
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 06 May 2025 07:47 PM IST
सार
यह गिरोह पुष्पा गैंग के नाम से संचालित होता है। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
आठ टप्पेबाज पकड़े
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुलिस ने बदरीनाथ धाम में टप्पेबाजी कर श्रद्धालुओं की जेब से रकम चोरी करने वाले पुष्पा गैंग के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी आरोपी आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं। सभी इस तरह की घटनाओं के लिए ही यहां आए थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 2.55 लाख रुपये नगद, आठ मोबाइल व आठ पर्स भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
बदरीनाथ थाना प्रभारी नवनीत भंडारी ने बताया कि गिरोह के सक्रिय होने की सूचना पुलिस को मिली थी। गिरोह का भंडाफोड़ करने के लिए सादे कपड़ों में पुलिस कर्मी तैनान किए गए थे। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे व सर्विलांस सहित अन्य तकनीकी सहायता भी ली गई। जिसके बाद मंगलवार को पुलिस ने अंतरराज्यीय टप्पेबाज गिरोह के आठ सदस्यों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
भंडारी ने बताया कि यह गिरोह पुष्पा गैंग के नाम से संचालित होता है। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी सर्वेश पंवार ने टप्पेबाज गिरोह को पकड़ने वाली टीम को पांच हजार रुपये पारितोषिक देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
Uttarakhand: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राहुल गांधी को हिंदू धर्म से किया बहिष्कृत; इस बयान पर जताया आक्रोश
श्रद्धालु बनकर लाइन में लगते और पैसे उड़ा लेते
पुलिस ने बताया कि पुष्पा गैंग के यह सदस्य सुबह दर्शन के लिए लाइन में लग जाते थे। धक्का मुक्की करते हुए यात्रियों की जेब टटोलते और मौका मिलते ही उनकी जेब से रुपये निकाल लेते। इस गैंग का लीडर कृष्णा छेदाजा है।
पकड़े गए आरोपी
- कृष्णा छेदाजा (50) (गैंग लीडर)
- छेदाला कृष्णा
- टेमरालारामाराव
- खानागाला गोपी
- गुजी नागराज
- रंगाराव
- उमा महेश्वरम
- मणिकांत
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन