फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Assembly Winter session 2022: More than 500 questions received from All MLAs

Uttarakhand: विधानसभा शीतकालीन सत्र के लिए तैयारियां पूरी, पक्ष-विपक्ष के विधायकों से मिले 500 से अधिक सवाल

Thu, 17 Nov 2022 09:27 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 17 Nov 2022 09:27 PM IST
सार

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पूर्व की भांति शीतकालीन सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय की सभी तैयारियां पूरी हैं। हमें उम्मीद है कि पक्ष व विपक्ष के सहयोग से सत्र अच्छा चलेगा।

विज्ञापन
Uttarakhand Assembly Winter session 2022: More than 500 questions received from All MLAs
उत्तराखंड विधानसभा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

29 नवंबर से शुरू होने वाले शीतकालीन सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय की तैयारियां पूरी हो चुकी है। पक्ष-विपक्ष के विधायकों से अब तक 500 से अधिक सवाल मिले हैं। सरकार की ओर से सत्र में कई विधेयक व अध्यादेश भी सदन पटल रखे जाएंगे। 

विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पूर्व की भांति शीतकालीन सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय की सभी तैयारियां पूरी हैं। हमें उम्मीद है कि पक्ष व विपक्ष के सहयोग से सत्र अच्छा चलेगा। विधानसभा को अब तक विधायकों से 500 से अधिक सवाल मिले हैं।
विज्ञापन


नेशनल जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप: ...जब खिलाड़ियों के साथ 'मैदान' में उतरे सीएम धामी, खूब बजी तालियां, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी विधायक अपने क्षेत्र से संबंधित मुद्दे सरकार तक पहुंचाएंगे। स्पीकर ने कहा कि गैरसैंण में ठंड अधिक होने के कारण शीतकालीन सत्र को देहरादून में आयोजित किया जा रहा है। हमारा प्रयास रहेगा कि अगला सत्र गैरसैंण में होगा। 

उधर, संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि शीतकालीन सत्र पांच दिसंबर तक चलेगा। सत्र में अनुपूरक बजट के साथ ही विधायी कार्य होने से सत्र महत्वपूर्ण है। सरकार की ओर से विधेयक व अध्यादेश भी सदन में पेश किये जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed