फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand assembly session in gairsain tomorrow

गैरसैंण में विधानसभा सत्र कल से, तैयारियां पूरी

Wed, 16 Nov 2016 08:50 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गैरसैंण
ब्यूरो / अमर उजाला, गैरसैंण Updated Wed, 16 Nov 2016 08:50 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand assembly session in gairsain tomorrow
gairsain

17 नवंबर से होने वाले विधानसभा सत्र की तैयारियों को लेकर विधानसभा सचिव जगदीश चंद्र ने मंगलवार को अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने सत्र के सफल संचालन के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

विज्ञापन


विधानसभा सचिव जगदीश चंद्र ने विभागीय अधिकारियों की बैठक लेते हुए बताया कि भराड़ीसैंण में सीएम और विधायक आवासों का कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि 3 करोड़ 60 लाख की लागत से बनी पेयजल योजना का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। विधानसभा परिसर को वाई-फाई जोन और सैटेलाइट सेवाएं भी एक्टिव कर दी गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने के लिए विधानसभा परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन


डीएम विनोद कुमार सुमन ने बताया कि कानून और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर क्षेत्र को दो सेक्टर और दस जोन में बांटा गया है। दीवालीखाल-भराड़ीसैंण मार्ग से आने-जाने वाले लोगों पर पुलिस की नजर रहेगी। राजमार्ग पर दोनों ओर बैरिकेट लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आंदोलन व प्रदर्शन करने वाले संगठनों को दीवालीखाल के मुख्य बैरीकेट पर ही रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालसी और मेडलचौरी में अस्थायी जेल भी तैयार की गई है। सुरक्षा के तहत 500 से अधिक पुलिस कर्मी यहां तैनात रहेंगे। सत्र के दौरान विद्यालयों में अवकाश रहेगा। बैठक में एसडीएम गैरसैंण स्मृता परमार, श्रीनगर महाप्रबंधक पर्यटन, परियोजना निदेशक चमोली, अधिशासी अभियंता विद्युत, जल निगम, जलसंस्थान,  प्रबंधक जीएमवीएन सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed