{"_id":"6380e041dcdfd85ffd4efeca","slug":"uttarakhand-assembly-session-from-29-november-business-advisory-legislature-party-meeting-on-28th","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Assembly Session: शीतकालीन सत्र 29 नवंबर से, 28 को कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में तय होगा एजेंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Assembly Session: शीतकालीन सत्र 29 नवंबर से, 28 को कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में तय होगा एजेंडा
Fri, 25 Nov 2022 09:10 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 25 Nov 2022 09:10 PM IST
सार
सरकार ने शीतकालीन सत्र 29 नवंबर से पांच दिसंबर तक आहूत किया है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में विधायी कार्यों का एजेंडा तय किया जाएगा। 28 को विधानसभा अध्यक्ष ने विधानमंडल दल की बैठक बुलाई है।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
29 नवंबर से शुरू हो रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए विधायी कार्यों का एजेंडा कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में तय होगा। इसके लिए विधानसभा सचिवालय ने 28 नवंबर को कार्यमंत्रणा बैठक बुलाई है। इसी दिन विधानमंडल दल की बैठक भी होगी।
विज्ञापन
विधानसभा प्रभारी सचिव हेमचंद्र पंत ने कार्यमंत्रणा समिति और विधानमंडल दल की बैठक की सूचना दलीय नेताओं को जारी किया है। सरकार ने शीतकालीन सत्र 29 नवंबर से पांच दिसंबर तक आहूत किया है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में विधायी कार्यों का एजेंडा तय किया जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: सीएम धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- दाढ़ी बढ़ाने से कोई प्रधानमंत्री नहीं बन जाता
विज्ञापन
इसी दिन विधानसभा अध्यक्ष ने विधानमंडल दल की बैठक बुलाई है, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद को आमंत्रित किया गया है। विधानसभा सचिवालय को सत्र के लिए विधायकों से लगभग 500 से अधिक सवाल प्राप्त हुए हैं। साथ ही सरकार की ओर से सदन में अनुपूरक बजट पेश करने के साथ कई अध्यादेश और विधेयक सदन पटल पर रखे जाएंगे।