फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand assembly session 2023 Question Hour 659 roads in state are not pothole free

Uttarakhand Assembly Session: राज्य में 659 सड़कें नहीं हुईं गड्ढा मुक्त...उठा सवाल, पढ़ें मंत्री का जवाब

Wed, 15 Mar 2023 09:46 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ीसैंण।
संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ीसैंण। Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 15 Mar 2023 09:46 AM IST
सार

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए थे। इस पर विभाग ने चार महीने में 911 किमी. सड़कों पर पेचवर्क किया है। शेष 2175 सड़कों को इस माह मार्च तक पूरा किया जाएगा। इसके लिए ठेकेदारों के साथ अनुबंध किया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand assembly session 2023 Question Hour 659 roads in state are not pothole free
विधानसभा सत्र: सदन के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा सत्र के दूसरे दिन लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने सदन में अवगत कराया कि प्रदेश में 659 सड़कें गड्ढों के कारण क्षतिग्रस्त हुई हैं। इसमें 3086 किमी. लंबी सड़कों पर पेचवर्क किया जाना था। फरवरी तक 911 किमी. सड़कों पर पेचवर्क किया गया, जबकि 2175 किमी. सड़क पर इसी माह पेचवर्क का लक्ष्य रखा गया।

विज्ञापन


विधायक वीरेंद्र कुमार के प्रश्न के जवाब में महाराज ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए थे। इस पर विभाग ने चार महीने में 911 किमी. सड़कों पर पेचवर्क किया है। शेष 2175 सड़कों को इस माह मार्च तक पूरा किया जाएगा। इसके लिए ठेकेदारों के साथ अनुबंध किया गया है।

विज्ञापन

डोबरा चांठी पुल बनने से बार्ज की उपयोगिता नहीं

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि टिहरी मेगा पर्यटन सर्किट योजना के तहत टिहरी बांध में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 2.30 करोड़ से बार्ज खरीदा था। डोबरा चांठी पुल बनने के बाद से अब बार्ज का प्रभावित लोगों को झील के आरपार जाने के लिए कोई उपयोगिता नहीं है। इससे बार्ज को 1.20 करोड़ में किराया कंपनी को दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Budget Session: वित्त मंत्री आज पेश करेंगे करीब 79 हजार करोड़ का बजट, 16 मार्च तक ही चलेगा सत्र

जड़ी-बूटी के कृषिकरण के लिए पंजीकरण प्रक्रिया होगी सरल

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने विधायक महेश जीना के प्रश्न पर सदन में अवगत कराया कि जड़ी-बूटी और सगंध फसलों की खेती के लिए पंजीकरण किया जाता है। पंजीकरण की प्रक्रिया लंबी होने से सरकार सरलीकरण पर काम कर रही है। जड़ी बूटी शोध एवं विकास संस्थान गोपेश्वर, सगंध पौध केंद्र भेषज, वन विकास निगम के माध्यम से किसानों का पंजीकरण किया जाता है। इसमें हरड़, बेहड़ा, आंवला के लिए रवन्ना की व्यवस्था है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed