फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand assembly session 2019 second day in dehradun

उत्तराखंडः विधानसभा सत्र का दूसरा दिन, कूच कर रहे 108 के पूर्व कर्मचारियों को पुलिस ने रोका

Tue, 25 Jun 2019 02:00 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 25 Jun 2019 02:00 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand assembly session 2019 second day in dehradun
विधानसभा भवन

विधानसभा सत्र को लेकर सोमवार शाम को स्थिति साफ हो गई। आज सदन दूसरे दिन भी चल रहा है। सरकार के पास कोई विधायी कार्य न होने के कारण सदन के दूसरे दिन चलने पर संशय प्रकट किया जा रहा था, लेकिन कार्य मंत्रणा समिति की बैठक तक सरकार ने अपने लिए काम तलाश लिया। आज पंचायत राज संशोधन विधेयक और आयुर्वेद विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक सदन में पेश किए जाएंगे। दूसरी तरफ, विपक्ष ने एलान किया है कि वह जनता से जुडे़ मसलों को सदन में पूरी ताकत से उठाएगा।

विज्ञापन


आज विधानसभा परिसर में मनोज रावत ट्रेकर्स की यूनिफॉर्म में पहुंचे। उन्होंने उत्तराखंड के बुग्यालों में शादी का विरोध किया। उन्होंने उत्तराखंड सरकार पर जमीन बेचने का आरोप लगाया। मांगों को लेकर विभिन्न संगठनों ने विधानसभा कूच किया। इसी क्रम में 108 आपातकालीन सेवा और खुशियों की सवारी से हटाए गए फील्ड कर्मचारी समायोजन और बहाली की मांग को लेकर मंगलवार को विधानसभा कूच किया। रिस्पना पुल के पास विरोध कर रहे पूर्व कर्मचारियों को पुलिस ने रोक दिया गया। कर्मचारियों ने यही पर धरना पर बैठ गए हैं। वहीं, कर्मचारियों की मांगों को कई विधायकों ने भी समर्थन दिया है। इस दौरान 108 का एक कर्मचारी बेहोश हो गया।
विज्ञापन


वहीं जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की ओर से परेड ग्राउंड से विधानसभा तक नौ सूत्रीय मांगों को लेकर महा रैली निकाली गई।

सोमवार से शुरू हुआ दो दिनी सत्र

विधानसभा का दो दिनी सत्र सोमवार से शुरू हुआ है। रविवार को हुई कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में दो दिन के लिए कामकाज तय नहीं हो पाया था। बैठक में सिर्फ सोमवार का कार्यक्रम तय किया गया था। दिवंगत कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत को पूरा दिन समर्पित करने का निर्णय लिया गया था।

विपक्ष ने सरकार से मांग की थी कि वह सत्र को लंबा चलाए, क्योंकि 700 से ज्यादा प्रश्न लगाए गए हैं। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने खुद साफ किया था कि सरकार के पास कोई विधायी कार्य नहीं है। इन स्थितियों के बीच, स्पीकर प्रेम चंद अग्रवाल की अध्यक्षता में सोमवार शाम को कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में सत्र को आज भी चलाने का निर्णय लिया गया।

आयुर्वेद विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक सदन से पूर्व में पारित हो गया था, लेकिन इसे राजभवन ने लौटा दिया। सरकार संशोधन के साथ अब आज इस विधेयक को फिर सदन के पटल पर रखने जा रही है।

सदन में नहीं दिखे चैंपियन, पुष्कर में चोटिल

भाजपा विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन विधानसभा सत्र के दौरान सदन में नहीं दिखाई दिए। पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तीन माह के लिए निलंबित हुए चैंपियन को सदन में सबकी निगाहें तलाश रही थीं। पता चला कि राजस्थान में पुष्कर मंदिर की सीढ़ियों से उतरते समय चैंपियन फिसल गए और उनके पैर में चोट लग गई। 

चैंपियन ने खुद के चोटिल होने और अस्पताल में पांव की सर्जरी होने की पुष्टि की है। उन्होंने संसदीय कार्यमंत्री मदन कौशिक को भी पत्र भेजकर सदन में उपस्थित न हो पाने की सूचना दी है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि वे गाजियाबाद के एक अस्पताल में भर्ती हैं। सीढ़ियों से फिसलने के कारण उनके बायां पैर चोटिल हो गया। चिकित्सक ने उन्हें तीन से पांच दिन तक आराम की सलाह दी है।

शनिवार को भाजपा ने अनुशासनहीनता के आरोप में चैंपियन को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तीन माह के लिए निलंबित कर दिया था। साथ ही उन पर विधायक मंडल दल की बैठक व पार्टी के कार्यक्रमों में भाग लेने पर भी रोक लगा दी थी। उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था। पार्टी के इस सख्त कदम के बाद सबकी निगाहें चैंपियन पर लगी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed