फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand Assembly monsoon session 2024 Preparation for DM chamoli held meeting with officials

Chamoli: विधानसभा सत्र की तैयारियां शुरू, डीएम ने ली अधिकारियों की बैठक, समय से काम पूरा करने के निर्देश

Fri, 09 Aug 2024 06:41 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 09 Aug 2024 06:41 PM IST
सार

Uttarakhand Assembly monsoon session 2024: जिलाधिकारी ने विधानसभा परिसर, वीवीआईपी, वीआईपी व अधिकारियों के आवास व बैरिकेडिंग स्थलों का निरीक्षण भी किया।  

विज्ञापन
Uttarakhand Assembly monsoon session 2024 Preparation for DM chamoli held meeting with officials
भराड़ीसैंण विधानसभा का जायजा लेते डीएम - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

आगमी 21 से 23 अगस्त तक गैरसैंण की भराड़ीसैंण विधानसभा में होने वाले मानसून सत्र की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने भराडीसैंण में सभी नोडल व वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने सत्र की व्यवस्थाओं के लिए नामित सभी नोडल व प्रभारी अधिकारियों को समय से सभी व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विधानसभा परिसर, वीवीआईपी, वीआईपी व अधिकारियों के आवास व बैरिकेडिंग स्थलों का निरीक्षण भी किया।  
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि मानसून सत्र के दौरान सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था, आवास, भोजन, सड़क, पेयजल, विद्युत, वाहन, साफ सफाई आदि समुचित व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाए। सत्र के दौरान साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




सियासी हलकों में सवाल:  क्या है शिष्टाचार भेंटों का सरोकार... पीएम मोदी और शाह से मुलाकातों का सिलसिला जारी

सड़क पर नालियों की सफाई और मलबे का निस्तारण कर सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाए। प्रमुख स्थानों पर साइनेज लगाए जाए। अस्थाई चिकित्सालय और दूरसंचार की समुचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि सत्र की व्यवस्थाओं में किसी प्रकार से चूक नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed