{"_id":"64e8d418744debf5ac0dd9e3","slug":"uttarakhand-assembly-monsoon-session-2023-more-than-600-questions-will-heat-up-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Assembly session: तैयारियों में जुटा विधानसभा सचिवालय, सत्र को गरमाएंगे 600 से अधिक प्रश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Assembly session: तैयारियों में जुटा विधानसभा सचिवालय, सत्र को गरमाएंगे 600 से अधिक प्रश्न
Fri, 25 Aug 2023 09:52 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 25 Aug 2023 09:52 PM IST
सार
पांच सितंबर से आठ सितंबर तक मानसून सत्र देहरादून में विधानसभा भवन में चलेगा। मानसून सत्र में विधायकों के प्रश्न का जवाब संबंधित विभागों के माध्यम से तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड विधानसभा सत्र
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा के मानसून सत्र को इस बार 600 से अधिक प्रश्न गरमाएंगे। पक्ष और विपक्ष के विधायकों से अब तक 597 प्रश्न प्राप्त हो चुके हैं। सरकार की ओर से सत्र तय करने के बाद विधानसभा सचिवालय तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन
पांच सितंबर से आठ सितंबर तक मानसून सत्र देहरादून में विधानसभा भवन में चलेगा। मानसून सत्र में विधायकों के प्रश्न का जवाब संबंधित विभागों के माध्यम से तैयार किए जा रहे हैं। चार दिवसीय सत्र में जहां विपक्ष जनहित के मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति बना रहा है। वहीं, सत्ता पक्ष की ओर से विपक्ष के सवालों का जवाब पूरी तैयारी के साथ देने के लिए होमवर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी: अब तकनीकी शिक्षा के सभी कोर्स के एडमिशन में मिलेगा 5% कोटा, पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय को विधायकों के 597 प्रश्न मिल चुके हैं। इन प्रश्नों का जवाब तैयार किया जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण का कहना है कि विधानसभा के मानसून सत्र को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए तैयारियां पूरी हैं। जल्द ही अधिकारियों के साथ कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक की जाएगी।
उन्होंने कहा, सत्र के दौरान सदन की गरिमा बनाने के लिए पक्ष और विपक्ष का सहयोग जरूरी है, जिससे प्रदेश के विकास और लोगों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो सके। सरकार की ओर से अभी तक सदन के विधायी कार्यों का एजेंडा नहीं मिला है।