फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Players will get five percent quota in admission to technical education Uttarakhand news in hindi

खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी: अब तकनीकी शिक्षा के सभी कोर्स के एडमिशन में मिलेगा 5% कोटा, पढ़ें पूरी खबर

Fri, 25 Aug 2023 01:51 PM IST
रेनू सकलानी बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 25 Aug 2023 01:51 PM IST
सार

विभिन्न राज्य खिलाड़ियों को महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए दो से तीन फीसदी खेल कोटा दे रहे हैं। इसी तर्ज पर उत्तराखंड में भी खिलाड़ियों को कोटा दिया जा सके इसके लिए खेल विभाग की ओर से उच्च शिक्षा विभाग को प्रस्ताव भेजा गया था।

विज्ञापन
Players will get five percent quota in admission to technical education Uttarakhand news in hindi
मीटिंग - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश के खिलाड़ियों को बीटेक, एमटेक सहित तकनीकी शिक्षा के सभी कोर्स के एडमिशन में पांच प्रतिशत कोटा मिलेगा। हालांकि उच्च शिक्षा विभाग की ओर से कोटा दिए जाने से इन्कार कर दिया गया है। अपर सचिव एवं खेल विभाग के निदेशक जितेंद्र सोनकर के मुताबिक खेल विभाग की ओर से इसका प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जिसे कैबिनेट में लाया जाएगा।

विज्ञापन

खेल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक विभिन्न राज्य खिलाड़ियों को महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए दो से तीन फीसदी खेल कोटा दे रहे हैं। इसी तर्ज पर उत्तराखंड में भी खिलाड़ियों को कोटा दिया जा सके इसके लिए खेल विभाग की ओर से उच्च शिक्षा विभाग को प्रस्ताव भेजा गया था।

विज्ञापन


पांच प्रतिशत कोटा देने पर बनी सहमति
अपर सचिव एवं खेल विभाग के निदेशक के मुताबिक उच्च शिक्षा विभाग ने खिलाड़ियों को एडमिशन में कोटा देने से इन्कार कर दिया है। हालांकि तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से खिलाड़ियों को पांच प्रतिशत कोटा देने पर सहमति बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तकनीकी शिक्षा विभाग की सहमति पर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को तकनीकी शिक्षा के सभी कोर्स पॉलीटेक्निक, बीटेक, एमटेक आदि में एडमिशन के दौरान कोटा मिलेगा। खेल विभाग के निदेशक के मुताबिक तकनीकी शिक्षा के बाद अन्य विभागों में भी इस प्रस्ताव को भेजा जाएगा। वहीं खेल विभाग उच्च शिक्षा विभाग से भी इसके लिए फिर से अनुरोध करेगा।

ये भी पढ़ें...UKPSC:  आयोग ने 21 भर्तियों का नया कैलेंडर किया जारी, दिसंबर में पांच बड़ी भर्तियों की होंगी परीक्षाएं

तकनीकी शिक्षा विभाग से विभिन्न कोर्स में खिलाड़ियों को एडमिशन में पांच प्रतिशत कोटा दिए जाने पर सहमति दे दी गई है। विभाग अब इसके लिए नियम बना रहा है। -अजय अग्रवाल, संयुक्त निदेशक खेल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed