फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Assembly Monsoon Session 2023 First Day Congress and Bjp Agenda

उत्तराखंड विस सत्र: सीएम बोले-पूरी तैयारी से आएं मंत्री, कांग्रेस ने कहा-विपक्ष के प्रश्नों का कब मिलेगा जवाब

Tue, 05 Sep 2023 10:32 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 05 Sep 2023 10:32 AM IST
सार

रणनीति बनी कि जिन मुद्दों पर विपक्ष हमलावर रुख अख्तियार करेगा, सत्तापक्ष के मंत्री व सदस्य उस पर पलटवार करने से नहीं चूकेंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand Assembly Monsoon Session 2023 First Day Congress and Bjp Agenda
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी सरकार के सभी मंत्रियों को सत्र में पूरी तैयारी के साथ आने को कहा। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सदन में सरकार विपक्ष के हर सवाल का जवाब देगी।

विज्ञापन


रणनीति बनी कि जिन मुद्दों पर विपक्ष हमलावर रुख अख्तियार करेगा, सत्तापक्ष के मंत्री व सदस्य उस पर पलटवार करने से नहीं चूकेंगे। भाजपा सदस्यों से अपेक्षा की गई कि वे अपने क्षेत्र विशेष से जुड़े मुद्दों को उठाते समय इस बात का ध्यान रखेंगे कि सरकार को असहज न होना पड़े।
विज्ञापन


उत्तराखंड विस मानसून सत्र 2023: आज पहले दिन स्व.चंदन रामदास को श्रद्धांजलि देगा सदन, कल आएगा अनुपूरक बजट

विज्ञापन
विज्ञापन

इन मुद्दों पर हुई चर्चा

सोमवार को आयोजित बैठक में उन मुद्दों पर चर्चा हुई, जिन्हें सदन में विपक्ष उठा सकता है। इनमें अंकिता हत्याकांड, आपदा से हुई क्षति, लोकायुक्त बनाने का मामला, भर्ती घोटाला, हाल ही में चकराता और पुरोला में हुए पेड़ों के अवैध कटान के मामले प्रमुख हैं। इन सभी मुद्दों पर सरकार के स्तर पर की गई कार्रवाई की सदस्यों की जानकारी दी गई। 

कांग्रेस ने उठाया सवाल, विपक्ष के प्रश्नों का कब मिलेगा जवाब

विधानसभा के तीन दिन के सत्र में विपक्ष कम समय में अधिक से अधिक मुद्दे सदन में उठाना चाहता है, लेकिन सत्र की कम अवधि उसे ऐसा करने से रोक सकती है। विपक्षी सदस्य पहले दिन ही सरकार से सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग करेंगे। प्रदेश में चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान पर रोक लगाने, आपदा में हुए नुकसान और बेरोजगारी जैसे मुद्दे विपक्ष के प्रमुख एजेंडे में शामिल किए गए हैं। कांग्रेस विधानमंडल दल की बैठक सोमवार देर शाम नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के हाथीबड़कला स्थित शासकीय आवास पर हुई।

बैठक में कांग्रेस के 19 में से 17 विधायकों ने भाग लिया। विधायक मदन बिष्ट और मयूख महर बैठक में नहीं पहुंच पाए। बैठक में पहले दिन का एजेंडा तय किया गया और सत्र में उठाए जाने वाले मुद्दों को प्रमुखता दी गई। अतिक्रमण हटाओ अभियान, आपदा और बेरोजगारी और भ्रष्टाचार पार्टी के प्रमुख मुद्दों में रहेगा।

इसके अलावा महंगाई, कानून व्यवस्था, विशेषकर महिला उत्पीड़न, आपदा पीड़ितों को मुआवजा, उनके पुनर्वास को लेकर भी सदस्यों की ओर से सवाल लगाए गए हैं। पार्टी लोकायुक्त का मुद्दा भी उठाएगी। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने बताया कि पहले दिन श्रद्धांजलि सभा होगी, जिसमें पार्टी के विधायक भी चर्चा में भाग लेंगे। अगले दिन का एजेंडा सत्र शुरू होने से पहले छह तारीख को ही तय किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विपक्षी सदस्यों के पास सवाल बहुत हैं, लेकिन जिस तरह से सरकार ने सीमित अवधि का सत्र आहूत किया है, उन्हें सवालों के जवाब मिलने की उम्मीद कम ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed