फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Assembly Monsoon Session 2020: Traffic Route Will Divert in dehradun on 23rd september

देहरादून: 23 को विधानसभा सत्र के वक्त शहर में रूट रहेगा डायवर्ट, ये है डायवर्जन प्लान...

Mon, 21 Sep 2020 09:00 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 21 Sep 2020 09:00 PM IST
सार

  • 23 सितंबर को प्रस्तावित है विधानसभा का मानसून सत्र 
  • पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन और पार्किंग प्लान 

विज्ञापन
Uttarakhand Assembly Monsoon Session 2020: Traffic Route Will Divert in dehradun on 23rd september
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड विधानसभा के बुधवार को प्रस्तावित मानसून सत्र के मद्देनजर देहरादून में कई जगह रूट डायवर्जन किया गया है। इस दौरान सभी भारी वाहनों को कारगी चौक व डोईवाला से दूधली रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा। सत्र के दौरान धरना, प्रदर्शन आदि के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने को कई जगह पर बैरियर लगाए जाएंगे। विभिन्न स्थानों पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। 

विज्ञापन


ये है डायवर्जन प्लान 
- देहरादून से हरिद्वार, ऋषिकेश, टिहरी, चमोली जाने वाले वाहन नेहरू कॉलानी फव्वारा चौक से 6 नंबर पुलिया की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।
- धर्मपुर चौक से आईएसबीटी की ओर जाने वाला यातायात माता मंदिर रोड होते हुए पुरानी बाईपास चौकी से आईएसबीटी की ओर जाएगा। 
- मोहकमपुर की ओर से मसूरी जाने वाले वाहन जोगीवाला से रिंग रोड से लाडपुर से सहस्रधारा क्रासिंग से आईटी पार्क से मसूरी मार्ग की ओर जाएंगे।
- मोहकमपुर की ओर से शहर की ओर आने वाले वाहन जोगीवाला से 6 नंबर पुलिया से नेहरू कॉलोनी, आराघर, ईसी रोड होते हुए आएंगे।
- प्रत्येक संभावित जुलूस (अनुमति प्राप्त) केवल बन्नू स्कूल से चलेगा तथा इनके वाहन भी बन्नू स्कूल में पार्क किए जाएगें। 
- जुलूस के बन्नू स्कूल से प्रगति विहार बैरियर की ओर प्रस्थान करने पर रिस्पना से शहर की ओर आने वाले वाहनों को हरिद्वार बाईपास से पुरानी बाईपास चौकी की ओर भेजा जाएगा।   
विज्ञापन

- डोईवाला से देहरादून की ओर आने वाली सिटी बसें, जोगीवाला से डायवर्ट की जाएंगी जो कैलाश अस्पताल से यूटर्न लेंगी।
- डिफेंस कॉलोनी जाने वाले कमर्शियल वाहनों को नेहरू कॉलोनी थाना कट से पुरानी चौकी बाईपास की ओर डायवर्ट किया जाएगा। 
- स्थानीय लोगों के वाहनों को विशेष परिस्थितियों में ही डायवर्ट किया जाएगा। सामान्य स्थिति में व्यक्तिगत वाहनों को डायवर्ट नहीं किया जाएगा। 

यहां होगी बैरियर की व्यवस्था 
1. प्रगति विहार बैरियर 
2. शास्त्रीनगर बैरियर
3. बाईपास बैरियर
4. डिफेंस कालोनी बैरियर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed