फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand assembly elections 2022 aam aadmi party released party manifesto

Uttrakhand Election 2022: आप का वचन पत्र जारी, कहा- पूरे न किए वादे तो दर्ज करा देना केस

Fri, 11 Feb 2022 10:46 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 11 Feb 2022 10:46 PM IST
सार

आप ने अपने वचन पत्र में उत्तराखंड नवनिर्माण के लिए 10 गारंटी और 119 वादे किए। वादा किया कि सत्ता में आने पर गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाया जाएगा। छह नए जिलों (काशीपुर, रुड़की, कोटद्वार, डीडीहाट, रानीखेत और यमुनोत्री) को जिला बनाएंगे।

विज्ञापन
uttarakhand assembly elections 2022 aam aadmi party released party manifesto
Uttrakhand Election 2022: आप का वचन पत्र जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। प्रदेश के चुनावी इतिहास में पहली बार किसी राजनीतिक दल ने शपथ पत्र पर इस वचन के साथ वादे किए कि यदि वह पूरे नहीं कर पाई तो राज्य का कोई भी नागरिक पार्टी पर मुकदमा दर्ज करा सकता है।

विज्ञापन


पार्टी ने अपने वचन पत्र में उत्तराखंड नवनिर्माण के लिए 10 गारंटी और 119 वादे किए। वादा किया कि सत्ता में आने पर गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाया जाएगा। छह नए जिलों (काशीपुर, रुड़की, कोटद्वार, डीडीहाट, रानीखेत और यमुनोत्री) को जिला बनाएंगे। प्रत्येक घर को 300 यूनिट फ्री बिजली और हर युवा को रोजगार, नौकरी न मिलने तक पांच हजार रुपये प्रति माह देंगे। 18 वर्ष से ऊपर की सभी महिलाओं को प्रत्येक महीने एक हजार रुपये सम्मान राशि दी जाएगी। भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए जन लोकपाल बिल आएगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने पार्टी के वचन पत्र का विमोचन किया। जबकि गंगोत्री में आप के सीएम प्रत्याशी कर्नल अजय कोठियाल (सेनि.) ने वचन पत्र जारी किया। पहली बार किसी पार्टी ने घोषणा पत्र के वादों को पूरा करने के लिए शपथ पत्र (एफिडेविट) दिया है। सत्ता में आने के बाद वादे पूरे न करने पर जनता केस दर्ज करा सकती है। शपथ पत्र पर कोठियाल ने हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी ने वचन पत्र में कहा गया कि हर बच्चे को विश्वस्तरीय शिक्षा दी जाएगी। उत्तराखंड से भी सरकारी स्कूल के बच्चे आईआईटी और एम्स पढ़ने जाएंगे। हर गांव में मुफ्त और बेहतरीन इलाज, हर गांव तक सड़क बनाएंगे। बुजुर्गों को मुफ्त तीर्थ यात्रा, उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाने, शहीद सैनिक (सेना, अर्धसैनिक बल, बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स, उत्तराखंड पुलिस, आईटीबीपी के जवान) के परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायका दी जाएगी। सेना से रिटायर्ड होने पर पूर्व सैनिकों को सरकारी रोजगार देंगे।

प्रदेश में सशक्त भू-कानून लागू लाया जाएगा। पर्वतीय क्षेत्रों में पलायन रोकने के लिए उत्तराखंडियत पेंशन लागू की जाएगी। उत्तराखंड में देश की पहली यूथ असेंबली का गठन किया जाएगा। शिक्षा का बजट बढ़ाकर राज्य के कुल बजट का 25 प्रतिशत किया जाएगा। पुलिस कर्मियों को 4600 ग्रेड पे, पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल किया जाएगा। उपनल, पीआरडी व अन्य संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण करने, महिला कल्याण की दिशा में सतत प्रयासों के लिए अलग महिला बजट जारी किया जाएगा। 

प्रदेश में देश की पहली पहाड़ी कृषि नीति लागू करने का वादा किया गया। इसके अलावा गेहूं व धान 2500 रुपये और गन्ना 400 रुपये की दर से खरीदा जाएगा। प्रदेश में खेल विश्वविद्यालय का निर्माण किया जाएगा। राज्य की 50वीं वर्षगांठ पर प्रदेश में शीतकालीन ओलंपिक का आयोजन किया किया जाएगा। प्रदेश को एडवेंचर टूरिज्म, मेडिकल और वैलनेस टूरिज्म का हब बनाने के लिए काम करेंगे। इस मौके पर घोषणा कमेटी के अध्यक्ष कर्नल सुनील कोटनाला, कमेटी के उपाध्यक्ष समीर रतूड़ी मौजूद थे। 


आम आदमी पार्टी जो वादे करती है, उससे ज्यादा धरातल पर काम करके दिखाती है। हमारी सरकार ने दिल्ली में जो कार्य किए हैं उनकी पूरे देश में चर्चा है। पार्टी का वचन पत्र उत्तराखंड नवनिर्माण को साकार करेगा। आप ने हर वर्ग के हितों को ध्यान में रख कर अपना वचन पत्र तैयार किया है। इसमें केजरीवाल की ओर से दी गई 10 गारंटी और कर्नल कोठियाल के 119 वचन शामिल किए गए हैं। पार्टी सत्ता में आने पर हर वादा पूरा करेगी। पहली बार किसी पार्टी ने अपना एजेंडा घोषित करने के साथ शपथ पत्र दिया है। यदि हम काम नहीं कर पाए तो जनता हम पर केस कर सकती है। हमारी पार्टी ईमानदार और काम करने वाली पार्टी है। - गोपाल राय, कैबिनेट मंत्री दिल्ली सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed