Uttarakhand Election Results 2022: भाजपा जीत की ओर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को झेलनी पड़ी हार
सुबह एक घंटे के रुझान के अनुसार भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर दिखाई दे रही थी, लेकिन अब भाजपा अपनी सत्ता बरकरार रखने में कामयाब हो गई है। वहीं उत्तराखंड में भाजपा को बड़ा झटका लगा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी ने सीएम पुष्कर धामी को दी करारी शिकस्त दी। खटीमा विधानसभा क्षेत्र के अंतिम 10 में राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भुवन चंद कापड़ी ने भाजपा के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को 6951 मतों से करारी शिकस्त दी। कुल 91325 मतों में से पुष्कर सिंह धामी को 40675 एवं कांग्रेस के भुवन कापड़ी को 47626 वोट मिले। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत लालकुआं सीट पर चुनाव हार गए हैं।
-पहले राउंड में रुद्रपुर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी शिव अरोड़ा को मिले करीब 2500 वोट, कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा को करीब 2000 वोट। भाजपा प्रत्याशी आगे।
-देहरादून की चकराता शाहपुर धरमपुर विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशियों को फिलहाल पहले चरण में बढ़त। वहीं विकास नगर रायपुर राजपुर कैंट मसूरी जैसी सीटों पर भाजपा प्रत्याशी आगे है।
-खानपुर सीट से निर्दलीय प्रत्याशी उमेश कुमार करीब तीन हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 4530 वोट अभी तक प्राप्त हुए हैं। वहीं बसपा के रविंद्र पनियाला दूसरे स्थान पर रहकर 1566 वोट और भाजपा की रानी देवयानी 1322 वोट लेकर तीसरे स्थान पर हैं
ये भी पढ़ें...Uttarakhand election results 2022: विजयवर्गीय की काट के लिए कांग्रेस ने बघेल को उतारा, विधायकों को हॉर्स ट्रेडिंग से बचाने के लिए बनाया गया सुरक्षा कवच
जनपद टिहरी
धनौल्टी में भाजपा के प्रीतम पंवार दो राउंड में आगे
प्रतापनगर भाजपा के विजय पंवार आगे
टिहरी विधानसभा में उजपा के दिनेश धनै आगे
नरेंद्रनगर कांग्रेस के ओम गोपाल आगे
देवप्रयाग कांग्रेस के मंत्री प्रसाद नैथानी आगे
घनसाली से भाजपा के शक्ति लाल शाह पहले राउंड में आगे
उत्तरकाशी
गंगोत्री में बीजेपी 171 वोट से आगे।
यमुनोत्री में निर्दलीय प्रत्याशी 232 से आगे
पुरोला में कांग्रेस 1839 से आगे
मसूरी विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी प्रतिद्वंदी प्रत्याशी से 2300 मतों से आगे।
लंबे समय से जमे इन विधायकों पर रहेगी नजर
नरेंद्रनगर : 2012 से 2017 तक दो बार इस सीट पर सुबोध उनियाल विधायक चुने गए।
चकराता : 2002 से 2017 तक चार बार इस सीट पर प्रीतम सिंह विधायक चुने गए।
देहरादून कैंट : 2002 और 2007 में देहरादून और 2012, 2017 में देहरादून कैंट नाम से इस सीट पर हरबंस कपूर काबिज रहे। इस बार उनकी पत्नी सविता कपूर मैदान में हैं।
ऋषिकेश : 2007 से लगातार इस सीट पर प्रेमचंद अग्रवाल विधायक चुने जा रहे हैं।
हरिद्वार शहर : 2002 से लगातार इस सीट पर मदन कौशिक विधायक चुने जा रहे हैं।
जागेश्वर : इस सीट पर 2002 से 2017 तक लगातार गोविंद सिंह कुंजवाल का कब्जा रहा है।
कालाढूंगी : 2012 और 2017 में इस सीट पर बंशीधर भगत विजेता रहे।
रुद्रपुर : पिछले दो चुनाव से इस सीट पर राजकुमार ठुकराल विधायक चुने गए।
किच्छा : पिछले दो चुनाव से यहां राजेश शुक्ला विधायक रहे हैं।