फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Assembly Election 2022 Voting today

Uttarakhand Assembly Election 2022 : मतदान आज, आओ चुनें अपनी सरकार

Mon, 14 Feb 2022 12:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 14 Feb 2022 12:51 AM IST
सार

इस बार एक घंटा अधिक मिला, सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक कर सकेंगे मतदान। 632 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में कैद करेंगे उत्तराखंड के करीब 82 लाख मतदाता।

विज्ञापन
Uttarakhand Assembly Election 2022 Voting today
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान होगा। इस बार चुनाव आयोग ने मतदान की अवधि एक घंटा बढ़ा दी है। मतदान सुबह आठ बजे से शाम के छह बजे तक चलेगा। चुनाव मैदान में उतरे 632 उम्मीदवारों का भविष्य करीब 82 लाख मतदाता तय करेंगे।

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया कि सभी 11 हजार 697 मतदेय स्थलों पर पोलिंग पार्टियां रविवार देर शाम तक पहुंच गईं हैं। इस बार के चुनाव में 81 लाख 72 हजार 173 मतदाता हैं, जिनमें 42 लाख 38 हजार 890 पुरुष, 39 लाख 32 हजार 995 महिला और 288 थर्ड जेंडर शामिल हैं। इनके अलावा प्रदेश में इस बार 94 हजार 471 सर्विस वोटर हैं, जिनमें 91 हजार 869 पुरुष और 2602 महिला मतदाता शामिल हैं। 
विज्ञापन


रुद्रप्रयाग जिले में मतदाताओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले अधिक है। यहां कुल एक लाख 93 हजार 504 में से 97 हजार 772 महिला और 95 हजार 732 पुरुष मतदाता हैं। कुल 632 में से 569 पुरुष और 63 महिला उम्मीदवार मैदान में हैं। देहरादून की धर्मपुर विधानभा सीट पर इस बार सबसे ज्यादा दो लाख से ऊपर मतदाता और सबसे ज्यादा 19 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज वोट डालने के लिए छुट्टी
मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया कि उत्तराखंड के सभी सरकारी, निजी दफ्तरों, फैक्ट्रियों और कारखानों में सोमवार को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसके अलावा पड़ोसी राज्यों यूपी, हिमाचल, चंडीगढ़ आदि में रहने वाले उत्तराखंडियों को भी वहां की सरकार मतदान के लिए एक दिन का अवकाश देगी।

एक नजर में...

  • कुल मतदेय स्थल: 11,697
  • कुल मतदान केंद्र: 8624
  • कुल मॉडल बूथ: 156
  • कुल सखी पोलिंग बूथ: 101
  • दिव्यांग बूथ: 06
  • कुल जोन: 276
  • कुल सेक्टर: 1447
  • क्रिटिकल बूथ: 776
  • वनरेबल बूथ: 1050
  • स्पेशल ट्रबल एरिया: 173
  • शैडो बूथ: 310
  • वेबकास्टिंग बूथ: 
  • माइक्रो ऑब्जर्वर बूथ: 1069

इन्होंने पोस्टल बैलेट से डाला वोट
प्रदेश में कुल एक लाख 40 हजार 358 सर्विस वोटरों को ई-मेल के माध्यम से पोस्टल बैलेट भेजे गए थे। इनमें से 27 हजार 108 सर्विस मतदाताओं ने अपने पोस्टल बैलेट भेज दिए हैं। दस मार्च को मतगणना शुरू होने से पहले तक पोस्टल बैलेट स्वीकार किए जाएंगे। वहीं, 80 से अधिक आयु वाले, दिव्यांग, अति आवश्यक सेवा वाले 16 हजार 858 में से 15 हजार 940 लोग पोस्टल बैलेट के माध्यम से घर से वोट डाल चुके हैं।

कितने कर्मचारी तैनात
चुनाव ड्यूटी में लगे कुल कर्मचारी: 79315
कुल सुरक्षाकर्मी: 36095
पीएसी: 23 कंपनी
सीएपीएफ: 114 कंपनी

कितनी ईवीएम
कुल ईवीएम: 16148
कुल कंट्रोल यूनिट: 15633
कुल वीवीपैट: 18119

कुल प्रत्याशी
जिला- पुरुष- महिला
उत्तरकाशी- 22- 01
चमोली- 29-02
रुद्रप्रयाग- 23-02
टिहरी- 35-03
देहरादून-104-13
हरिद्वार-95-15
पौड़ी- 41-06
पिथौरागढ़- 24-04
बागेश्वर-13-01
अल्मोड़ा-46-04
चंपावत-14-00
नैनीताल-58-05
यूएस नगर-65-07
कुल-569-63

आपराधिक पृष्ठभूमि वाले प्रत्याशी
निर्दलीय-24
कांग्रेस-23
भाजपा-13
आप-15
बसपा-10
सपा-06
यूकेडी-07
एएसपी काशीराम-01
यूजेपी-01
आरजेपी सत्या-01
एआईएमआईएम-01
एबीवीपी-01
सीपीआई एमएल-एल-01
यूजेपी-01
एलजेपी-01
एसएडी-01

मेरी सभी मतदाताओं से अपील है कि वह निडर और निर्भीक होकर ज्यादा से ज्यादा वोट डालें। अगर किसी का नाम वोटर लिस्ट में है और वोटर आईडी नहीं है तो इसके लिए 12 निर्धारित पहचान प्रमाणों में कोई भी एक साथ लेकर जाएं। सभी बूथों पर कोविड से बचाव के पुख्ता इंतजाम हैं।


-सौजन्या, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखंड

इन दिग्गजों की किस्मत भी होगी ईवीएम में कैद
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक, कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, कर्नल अजय कोठियाल, सतपाल महाराज, यशपाल आर्य, सुबोध उनियाल, किशोर उपाध्याय, धन सिंह रावत, बंशीधर भगत, बिशन सिंह चुफाल, यतीश्वरानंद, अरविंद पांडे, रेखा आर्य, प्रेमचंद अग्रवाल, गोविंद सिंह कुंजवाल।

कोविड सुरक्षा के यह इंतजाम
हर मतदाता को मिलेगा ग्लव्स
हर मतदाता की होगी थर्मल स्कैनिंग
पोलिंग पार्टियों को पीपीई किट
तापमान अधिक आने पर अंत में मतदान
मतदान के लिए मास्क अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed