फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Assembly Election 2022: Today is the last day of nomination, Harish Rawat will file the form in Lalkua

Uttarakhand Assembly Election 2022: आज नामांकन का अंतिम दिन, हरीश रावत ने लालकुंआ में दाखिल किया पर्चा

Fri, 28 Jan 2022 03:39 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 28 Jan 2022 03:39 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अपनी सीट लालकुंआ और किशोर उपाध्याय भी आज टिहरी सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरेंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand Assembly Election 2022: Today is the last day of nomination, Harish Rawat will file the form in Lalkua
हरीश रावत ने दाखिल किया नामांकन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए आज यानी शुक्रवार को नामांकन का अंतिम रहेगा। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवार नामांकन जमा करेंगे। इसी क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपनी सीट लालकुंआ से नामाकंन दाखिल किया।

विज्ञापन


वहीं गुरुवार को भाजपा में शामिल हुए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भी आज टिहरी सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरा। कांग्रेस की प्रत्याशी अनुपमा रावत ने हरिद्वार ग्रामीण सीट से नामांकन दाखिल किया है। कांग्रेस के उम्मीदवार गौरव चौधरी ने डोईवाला में नामांकन पत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री व विधायक श्रीनगर धन सिंह रावत ने भी नामांकन किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी पौड़ी में श्रीनगर सीट के लिए नामांकन किया। रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। लैंसडौन से कांग्रेस प्रत्याशी अनुकृति गुसांई रावत, कोटद्वार से भाजपा के बागी नेता धीरेंद्र चौहान, चौबट्टाखाल से कांग्रेस प्रत्याशी केशर सिंह नेगी और डोईवाला में भाजपा उम्मीदवार बृज भूषण गैरोला ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand Assembly Election 2022: दिग्गजों ने भरा नामांकन, मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में पूजा-अर्चना के बाद दाखिल किया पर्चा 

विधानसभा चुनाव के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी क्षेत्र से नामांकन पत्र जमा किया। मंत्री जोशी ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा को 60 प्लस सीटें दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं से प्रदेश की जनता बड़ी संख्या में भाजपा से जुड़ी है। उन्होंने कहा कि मसूरी सीट से वह हैट्रिक बनाने के लिए तैयार हैं।

पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य समेत आठ पर मुकदमा
कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन करने के आरोप में पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। महुआखेड़ागंज और जुड़का में अनुमति लिए बगैर अधिक संख्या में प्रचार कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ आपदा अधिनियम की धारा 51ख के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। बाजपुर कोतवाल भूपेंद्र सिंह ब्रजवाल ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि कांग्रेस प्रत्याशी यशपाल आर्य के नामांकन के दौरान पांच से अधिक लोग आरओ कक्ष में घुस गए। उनकी ओर से कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन किया गया। तहरीर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, डीके जोशी, विजय गर्ग, अविनाश शर्मा, सत्यवान गर्ग, सतनाम सिंह, मो. रफी और विराट के खिलाफ आपदा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

वहीं एसआई विक्रम धामी ने पैगा चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह गश्त पर थे। 26 जनवरी की शाम करीब सात बजे महुआखेड़ागंज निवासी विजयपाल और कमलदास के अलावा 20-25 अन्य लोग हाथों में भाजपा के झंडे लिए सभा कर रहे थे। वे कोई अनुमति नहीं दिखा सके। तहरीर पर पुलिस ने दोनों भाजपा नेताओं समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उधर, एफएसटी-3 टीम के प्रभारी रामाशंकर ने कुंडेश्वरी चौकी में रिपोर्ट लिखाई कि उन्हें फोन पर ग्राम जुड़का में भाजपा कार्यकर्ताओं के एकत्र होने की सूचना मिली। इस पर वह चौकी प्रभारी ओमप्रकाश को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। वहां दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता हाथ में भाजपा का झंडा लेकर नारेबाजी कर रहे थे। पुलिस ने एफएसटी प्रभारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

देहरादून में 55 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन
विधानसभा चुनाव 2022 के लिए गुरुवार को 55 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल किए। चकाराता सीट पर कांग्रेस के प्रीतम सिंह, आप के दर्शन डोभाल, निर्दलीय दौलत कुंवर, कुलदीप सिंह चौहान व राजेंद्र दत्त ने नामांकन दर्ज किए। 


विधानसभा विकासनगर से कांग्रेस के नवप्रभात, भाजपा से मुन्ना सिंह चौहान, बसपा से देशराज सिंह, निर्दलीय प्रत्याशी नवनीत बंसल, गुरमेल सिंह, सहसपुर से कांग्रेस के आर्येंद्र शर्मा, भाजपा के सहदेव पुंडीर, सैनिक समाज पार्टी से ले. कर्नल (रि) गिरिश चन्द्र, आम आदमी पार्टी  से भरत सिंह व करेसनी दीवान, समाजवादी पार्टी से अमित यादव, निर्दलीय प्रत्याशी  मौ अनीष व देवेश्वर के भट्ट मौजूद रहे।

विधानसभा धर्मपुर से कांग्रेस के दिनेश अग्रवाल, भाजपा के विनोद चमोली, प्रत्याशी हरकिशन बाबा, रक्षा मोर्चा से सुंदरलाल थपलियाल, निर्दलीय बीर सिंह पंवार, बसपा से मौ नासिर व ललित थापा, यूकेडी से किरन कश्यप, आम आदमी पार्टी से योगेन्द्र चौहान व सीमा रावत, राष्ट्रीय लोकदल से सरदार खान पप्पू विधानसभा रायपुर से कांग्रेस प्रत्याशी हीरा सिंह बिष्ट, राईट टू रिकॉल पार्टी से राकेश बड़थ्वाल, न्याय धर्मसभा पार्टी से प्रीती डिमरी, बहुजन समाज पार्टी से  समिष्टा प्रालियान, निर्दलीय प्रत्याशी सूरत सिंह नेगी, यूकेडी से अनिल डोभाल, आम आदमी पार्टी से नवीन चन्द्र व जितेन्द्र पंत, पीपुल्स पार्टी ऑफ इण्डिया (डी) से रामपाल सिंह, विधानसभा  राजपुर से भाजपा प्रत्याशी खजानदास व कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार, कैंट से यूकेडी प्रत्याशी अनिरूद्ध काला, समाजवादी पार्टी से डॉ. आरके पाठक, निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश रावत व सचिन क्षेत्री, विधानसभा मसूरी से कांग्रेस प्रत्याशी गोदावरी थापली, आम आदमी पार्टी प्रत्याशी प्रेम किशन व पीटर प्रसाद, डोईवाला से यूकेडी प्रत्याशी शिव प्रसाद सेमवाल, निर्दलीय प्रत्याशी आनन्द सिंह व राहुल पंवार व विधानसभा ऋषिकेश से उततराखण्ड जन एकता पाटी  से कनक धनाई, न्याय धर्म सभा पार्टी से श्रीवास्तव, शिरोमणी अकाली दल से जगजी सिंह, निर्दलीय प्रत्याशी उषा रावत, आम अदामी पाटी से राजे सिंह नेगी ने अपने नामांकन दाखिल किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed