फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand assembly election 2022: Rahul visit 10 feb and Priyanka will come to Uttarakhand on 12 February

उत्तराखंड चुनाव 2022: राहुल 10 और प्रियंका 12 फरवरी को आएंगे उत्तराखंड, करेंगे चुनावी रैली

Mon, 07 Feb 2022 06:25 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 07 Feb 2022 06:25 PM IST
सार

दोनों नेताओं को कार्यक्रम लगभग तय है। हालांकि अभी एआईसीसी से कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि राहुल और प्रियंका गांधी के अलावा भी तमाम दूसरे नेता उत्तराखंड में प्रचार के लिए आ रहे हैं।

विज्ञापन
uttarakhand assembly election 2022: Rahul visit 10 feb and Priyanka will come to Uttarakhand on 12 February
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी (फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में प्रचार को धार देने के लिए कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 10 फरवरी को तीसरी बार उत्तराखंड का दौरा करेंगे। वहीं पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 12 फरवरी को उत्तराखंड पहुंचेंगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी 10 फरवरी को श्रीनगर और अल्मोड़ा में रैली को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा 12 फरवरी को ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में रैली को संबोधित करेंगी। महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि दोनों नेताओं को कार्यक्रम लगभग तय है। हालांकि अभी एआईसीसी से कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि राहुल और प्रियंका गांधी के अलावा भी तमाम दूसरे नेता उत्तराखंड में प्रचार के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन


Uttarakhand Election 2022: पिता-पुत्र व पिता-पुत्री के चुनाव पर सबकी निगाहें, उतरी हैं तीन जोड़ियां
विज्ञापन
विज्ञापन


रणदीप सुरजेवाला और सचिन पायलट करेंगे उत्तराखंड में प्रचार 
राजनीतिक पार्टियों के पास प्रचार के लिए बहुत कम समय बचा है। ऐसे में अब कांग्रेस ने प्रचार तेज कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला आठ फरवरी को अल्मोड़ा में पत्रकार वार्ता करने के बाद जूड में पार्टी प्रत्याशी मनोज तिवारी के पक्ष में पद यात्रा एवं डोर-टू-डोर प्रचार करेंगे। नौ फरवरी को सुरजेवाला हल्द्वानी में पत्रकार वार्ता के बाद पार्टी प्रत्याशी सुमित हृदयेश के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। जबकि 10 फरवरी को कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में पार्टी प्रत्याशी महेश शर्मा के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। 


इसके अलावा राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट आठ फरवरी को मंगलौर विधानसभा के टिकोला कलां और झबरेड़ा विधानसभा के शेरपुर खेलमऊ में पार्टी प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। शाम को वह झबरेडा विधानसभा के ढेलना में एक चुनावी जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद पायलट रुड़की विधानसभा प्रत्याशी यशपाल राणा के समर्थन में गणेशपुर चौक रुड़की में जनसभा को संबोधित करेंगे। उधर, एआईसीसी की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने रविवार को हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र के ऋषिकुल में पार्टी प्रत्याशी सतपाल ब्रहमचारी के समर्थन में रोड़ शो करने के साथ ही विष्णु गार्डन क्षेत्र में डोर-टु-डोर प्रचार किया।

बसपा सुप्रीमो मायावती दस को हरिद्वार आएंगी
बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती दस फरवरी को हरिद्वार में चुनाव प्रचार करने आएंगी। पार्टी के उत्तराखंड प्रभारी शमसुद्दीन राइन ने बताया कि बसपा सुप्रीमो मायावती दस फरवरी को हरिद्वार में जनसभा को संबोधित करेंगी। इस दौरान वह हरिद्वार की सभी 11 विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों के लिए प्रचार-प्रसार करेंगी। उनके साथ पार्टी के कई और वरिष्ठ नेता भी हरिद्वार पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed