{"_id":"620884508a01c100543ba3ec","slug":"uttarakhand-assembly-election-2022-myth-will-be-broken-we-did-what-we-said-says-madan-kaushik","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Election 2022 : मिथक टूटेगा, हमने जो कहा, वो करके दिखाया - मदन कौशिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Election 2022 : मिथक टूटेगा, हमने जो कहा, वो करके दिखाया - मदन कौशिक
Sun, 13 Feb 2022 09:53 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 13 Feb 2022 09:53 AM IST
सार
मदन कौशिक का मानना है कि भाजपा ने 2017 के चुनाव में जो वादे किए, उन्हें पूरा करके दिखाया। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर कौशिक का कहना है कि उन्हें कांग्रेस चेहरा नहीं मानती तो भाजपा क्यों मानेंगी।
विज्ञापन
मदन कौशिक
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का दावा है कि इस बार उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में एक बार कांग्रेस एक बार भाजपा का मिथक टूटेगा। उनका मानना है कि भाजपा ने 2017 के चुनाव में जो वादे किए, उन्हें पूरा करके दिखाया। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर कौशिक का कहना है कि उन्हें कांग्रेस चेहरा नहीं मानती तो भाजपा क्यों मानेंगी। पार्टी को चुनाव लड़ाने और खुद चुनावी चुनौती में घिरे कौशिक से अमर उजाला के स्टेट ब्यूरो चीफ राकेश खंडूड़ी ने विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की। पेश है बातचीत के प्रमुख अंश..
विज्ञापन
सवाल: सत्ता में एक बार कांग्रेस एक बार भाजपा का मिथक क्या इस बार टूटेगा?
जवाब: निश्चित तौर पर टूटेगा, क्योंकि भाजपा ने 2017 में जो कहा था वह 2022 तक पूरा किया। पीएम मोदी के मार्गदर्शन में भाजपा सरकार कामों को जनता का आशीर्वाद अवश्य मिलेगा।
विज्ञापन
सवाल: अबकी बार साठ पार का चुनाव से अचानक नारा गायब क्यों हो गया? क्या उतनी सीटें नहीं मिल रही, जितनी पार्टी उम्मीद कर रही है?
जवाब: यह नारा आज भी जारी है। डबल इंजन सरकार के कार्यों को लेकर अन्य नारे भी चर्चित हो रहे हैं। भाजपा 60 पार के नारे को चरितार्थ करने वाली है।
Uttarakhand Election 2022 : उत्तराखंड में 70 सीटों के लिए मतदान कल, प्रचार थमा, पोलिंग पार्टियां रवाना
विज्ञापन
सवाल: कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा चुनाव में फंस गई है और अब वह ध्रुवीकरण और तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है?
जवाब: कांग्रेस का जनाधार देश की तरह पूरे प्रदेश में भी सिकुड़ता जा रहा है। उसकी स्थिति खराब है। तभी जुमे की नमाज का शासनादेश और मुस्लिम यूनिवर्सिटी की बात कही गई। कांग्रेस के डबल इंजन सरकार का हिसाब राहुल व प्रियंका क्यों नहीं दे रहे हैं? वे अपने विकास के कार्य दिखा नहीं पाए इसलिए मुस्लिम तुष्टीकरण का कार्ड खेल रहे हैं।
सवाल: उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता कानून बनाने के पीछे की मंशा क्या है ? क्या हिजाब विवाद के कारण भाजपा यह कानून बनाने की बात कर रही है?
जवाब: राम मंदिर बनाएंगे, अनुच्छेद 370 हटाएंगे व समान नागरिक संहिता लागू करेंगे, ये तीन मुद्दे 1989 से भाजपा के एजेंडे में शामिल हैं। धामी जी ने जो कहा है वह सरहानीय व प्रशंसनीय है।
सवाल: आप पर 70 विधानसभा सीटों में चुनाव लड़ाने का दारोमदार है। लेकिन आप खुद चुनाव लड़ रहे हैं? आपके लिए चुनाव लड़ना कितना चुनौतीपूर्ण है?
जवाब: भाजपा के पास मजबूत संगठन है। बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की फौज है। पन्ना प्रमुख है, जो एक-एक बूथ पर काम कर रहे हैं। मैं खुद पूरे प्रदेश का दौरा कर रहा हूं। जो समय मिल रहा है, अपने चुनाव क्षेत्र में कार्य कर रहा हूं।
सवाल: सत्ता में वापसी करने का जो भाजपा का दावा है, उसका आधार क्या है और आखिर जनता आपको दोबारा मौका क्यों दे ?
जवाब: हमने 2017 में जो कहा, वो करके दिखाया। पर्वतीय क्षेत्र में रेल लाइन का सपना पूरा किया। तीन मेडिकल कॉलेज, एम्स की सेटेलाइट ब्रांच, अवस्थापना विकास के अभूतपूर्व काम हुए। हमने करीब सात लाख लोगों को निजी, सरकारी एवं स्वरोजगार के माध्यम से रोजगार दिया। आजीविकास से जुड़ी कई योजनाएं शुरू कीं। भोजनमाता, आंगनबाड़ी व उपनल कर्मचारी को लेकर जो कहा था वो किया।
सवाल: भाजपा के सभी नेता हरीश रावत को टारगेट कर रहे हैं ? क्या पार्टी मानती है कि हरीश रावत ही कांग्रेस में मुख्यमंत्री का चेहरा है?
जवाब: हरीश रावत को तो उनकी पार्टी ही मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं मानती तो हम क्यो मानेंगे? जिस सीट से वह चुनाव लड़ना चाहते थे, उनको वह सीट भी नहीं मिली।
सवाल: दोबारा सत्ता में आने पर सबसे पहला काम क्या करेंगे?
जवाब: निसंदेह ....पहला कदम समान नागरिक संहिता को लागू करना होगा।
सवाल: क्या बागी नुकसान पहुंचाएंगे? पार्टी कई सीटों पर बगावत से जूझ रही?
जवाब: भाजपा को कोई बागी नुकसान नहीं कर रहा है जो बागी थे उनको पार्टी से निकाल दिया गया है।
सवाल: आम आदमी पार्टी राज्य में किस दल को नुकसान पहुंचा रही है। क्या भाजपा के लिए आप चुनौती नहीं है ?
जवाब: आम आदमी पार्टी का प्रदेश में कोई अस्तित्व नहीं है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि जिस तरह से वह आई थी उसी तरह से समाप्त होगी।