फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand assembly election 2022: Millionaires now want to become MLA

Uttarakhand Chunav 2022: करोड़पतियों की अब विधायक बनने का चाह विधानसभा जाने के लिए पकड़ी चुनावी राह

Tue, 08 Feb 2022 10:03 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 08 Feb 2022 10:03 AM IST
सार

सियासी रण में 40 प्रतिशत करोड़पति उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। एडीआर ने 632 में से 626 उम्मीदवारों के विश्लेषण के आधार पर रिपोर्ट जारी की है।

विज्ञापन
uttarakhand assembly election 2022: Millionaires now want to become MLA
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तराखंड के कई करोड़पतियों की अब विधायक बनने की ख्वाहिश है। विधानसभा जाने की अपनी इस ख्वाहिश को पूरा करने के लिए उन्होंने चुनाव की राह पकड़ी है। 2022 के चुनावी समर में इस बार 40 प्रतिशत करोड़पति उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमां रहे हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने प्रदेश के 632 में से 626 उम्मीदवारों का विश्लेषण करने के बाद यह रिपोर्ट जारी की है। इन 626 में से प्रदेश में इस बार 252 करोड़पति उम्मीदवार हैं, जिसमें भाजपा के सर्वाधिक 60 उम्मीदवार शामिल हैं।

विज्ञापन


एडीआर के कॉर्डिनेटर मनोज ध्यानी ने सोमवार को प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में एडीआर की रिपोर्ट जारी की। उन्होंने बताया कि इस बार के चुनाव में 2017 के मुकाबले करोड़पति उम्मीदवारों की संख्या में इजाफा हुआ है। बताया कि 2017 में जहां 31 प्रतिशत करोड़पति उम्मीदवार थे, वहीं इस बार 40 प्रतिशत उम्मीदवार करोड़पति हैं।
विज्ञापन


Uttarakhand election 2022: 10 फरवरी को होगा सियासी घमासान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी होंगे आमने-सामने
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रिपोर्ट जारी करते हुए एडीआर ने कुछ सिफारिशें भी की हैं। इसमें हत्या, बलात्कार, तस्करी, डकैती, अपहरण जैसे जघन्य अपराधों के दोषी उम्मीदवारों को स्थायी रूप से अयोग्य घोषित करने की मांग शामिल है।

किस दल के कितने करोड़पति
दल का नाम- करोड़पति उम्मीदवारों की संख्या
भारतीय जनता पार्टी भाजपा- 60
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस- 56
निर्दलीय- 40
आम आदमी पार्टी- 31
बहुजन समाज पार्टी- 18
उत्तराखंड क्रांति दल - 12
समाजवादी पार्टी - 8
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम)- 6
पिपुल्स पार्टी ऑफ इंडियाडेमोक्रेटिक)- 3
एआईएमआईएम- 2
राष्ट्रीय समाज दल(आर)- 2
भारतीय जन जागृति पार्टी- 2
सीपीआई एम- 2
राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी(सत्या)- 2
उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी- 2
राष्ट्रीय लोक दल - 1
जय महाभारत पार्टी- 1
उत्तराखंड क्रांति दल-डी- 1
उत्तराखंड जनएकता पार्टी- 1
सीपीआई- 1
उत्तराखंड जनता पार्टी- 1
शिरोमणि अकाली दल- 1

यह हैं उत्तराखंड के टॉप-10 अमीर उम्मीदवार

उम्मीदवार का नाम- संपत्ति
अंतरिक्ष सैनी (लक्सर)- 123 करोड़
सतपाल महाराज (चौबट्टाखाल)- 87 करोड़
मोहन काला (श्रीनगर)- 82 करोड़
उमेश कुमार (खानपुर)- 54 करोड़
डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल (जसपुर)- 44 करोड़
त्रिलोक सिंह चीमा (काशीपुर)- 44 करोड़
काजी निजामुद्दीन (मंगलौर)- 32 करोड़
कुशल सिंह अधिकारी (लोहाघाट)- 30 करोड़
राजेश शुक्ला (किच्छा)- 28 करोड़
रविंद्र सिंह (खानपुर)- 25 करोड़

ये हैं सबसे कम संपत्ति वाले दस उम्मीदवार
उम्मीदवार का नाम- संपत्ति
संदीप कुमार (श्रीनगर)- 1000 रुपये
निसार खान (लोहाघाट)- 1500 रुपये
आकाश नेगी (कोटद्वार)- 4548 रुपये
शकुंतला रावत (मसूरी)- 7000 रुपये
नफीस आजाद (जसपुर)- 7891 रुपये
दीपक बेलवाल (चंपावत)- 15,000 रुपये
सागर सिंह भंडारी (प्रतापनगर)- 15,500 रुपये
मोहम्मद हारून (चंपावत)- 16,000 रुपये
गणेश लाल (श्रीनगर)- 16,500 रुपये
नरेंद्र सिंह रावत (लैंसडोन)- 18,000 रुपये

इन उम्मीदवारों पर है सबसे ज्यादा देनदारी
उम्मीदवार का नाम- देनदारी

अंतरिक्ष सैनी- 68 करोड़
त्रिलोक सिंह चीमा- 9 करोड़
मो. युनुस चौधरी- 5 करोड़
प्रदीप बत्रा - 3 करोड़
विक्रम सिंह नेगी- 3 करोड़
कुशल सिंह अधिकारी- 3 करोउ़
उमेश कुमार- 2 करोड़
गणेश गोदियाल- 2 करोड़
खजान चंद्र गुड्डू- 2 करोड़
संजय सैनी- 2 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed