फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand asked for an economic package of more than five and a half thousand crores from the central government

Dehradun News: उत्तराखण्ड ने केंद्र सरकार से मांगा साढ़े पांच हजार करोड़ से अधिक का आर्थिक पैकेज

Thu, 04 Sep 2025 04:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 04:56 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand asked for an economic package of more than five and a half thousand crores from the central government
उत्तराखण्ड ने केंद्र सरकार से मांगा साढ़े पांच हजार करोड़ से अधिक का आर्थिक पैकेज
विज्ञापन

सचिव आपदा प्रबंधन ने मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय को लिखा पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखण्ड ने केंद्र सरकार से आपदा से हुए नुकसान पर सहायता के लिए साढ़े पांच हजार करोड़ से अधिक का विशेष आर्थिक पैकेज मांगा है, सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखा है।
सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास ने केंद्रीय अपर सचिव, आपदा प्रबंधन एवं गृह मंत्रालय को लिखे पत्र में कहा,
इस साल मानसून के दौरान हुई क्षति की प्रतिपूर्ति व भविष्य में अवस्थापना संरचनाओं को संभावित नुकसान से बचाने के लिए केंद्र सरकार 5702.15 करोड़ रुपये की विशेष सहायता प्रदान करें। सचिव आपदा प्रबंधन ने बताया कि इस साल प्राकृतिक आपदा से लोक निर्माण विभाग एवं सार्वजनिक सड़कों को लगभग 1163.84 करोड रुपए सिंचाई विभाग की परिसम्पत्तियों को 266.65 करोड़, ऊर्जा विभाग को 123.17 करोड़, स्वास्थ्य, विभाग की परिसम्पत्तियों को लगभग 4.57 करोड़, विद्यालयी शिक्षा विभाग की परिसम्पत्तियों को 68.28 करोड़, उच्च शिक्षा विभाग की परिसम्पत्तियों को 9.04 करोड़, मत्स्य विभाग को 2.55 करोड़, ग्राम्य विकास विभाग को 65.50 करोड़, शहरी विकास को चार करोड़, पशुपालन विभाग को 23.06 व अन्य विभागीय परिसम्पत्तियों को 213.46 करोड़ का नुकसान हुआ है, इस तरह सभी राजकीय विभागों को कुल लगभग 1944.15 करोड़ रुपए की सीधे तौर पर क्षति हुई है।
विज्ञापन

इन परिसम्पत्तियों के पुनर्निर्माण व पुनर्प्राप्ति में 1944.15 करोड़ रुपए की परिसंपत्तियों के साथ-साथ परिसम्पत्तियों को बचाने व कई ऐसी परिसम्पत्तियां, मार्ग, आबादी वाले क्षेत्र व अन्य अवस्थापना संरचानाओं को जो आपदा से क्षतिग्रस्त होने की कगार पर हैं, को स्थिर करने के लिए 3758.00 करोड़ की सहायता के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
आपदा से पिछले 5 महीने में 79 लोगों की मौत,90 लापता
देहरादून। सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने बताया कि प्राकृतिक आपदा से एक अप्रैल, 2025 से 31 अगस्त, 2025 तक 79 व्यक्तियों की मौत हुई है, 115 लोग घायल हुए हैं, व 90 लापता हैं।
-------
238 पक्के और दो कच्चे मकान हुए ध्वस्त, 3237 क्षतिग्रस्त
देहरादून। आपदा से 238 पक्के और दो कच्चे मकान ध्वस्त हुए, जबकि 3237 क्षतिग्रस्त हुए हैं। क्षतिग्रस्त मकानों में 2835 पक्के और 402 कच्चे मकान है। आपदा से कुल 3953 छोटे व बड़े पशुओं की मौत हुई है।

----
व्यावसायिक भवनों को भी हुआ भारी नुकसान
देहरादून। सचिव आपदा प्रबंधन के मुताबिक आपदा से व्यावसायिक भवनों को भी भारी नुकसान हुआ है। बड़ी संख्या में व्यवसायिक भवन, दुकानें,होटल, होमस्टे, रेस्टोरेंट व अन्य संरचनायें क्षतिग्रस्त हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed