फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Army Will help to save Snow Leopard in high Himalayan region

एक्सक्लूसिव: उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्नो लैपर्ड को बचाने में मदद करेगी सेना, लगाए जाएंगे 40 कैमरे

Sat, 10 Oct 2020 02:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 10 Oct 2020 02:00 AM IST
सार

  • मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक करेंगे सेना के अधिकारियों से बात
  • स्नो लैपर्ड के आवास क्षेत्र में लगाए जाएंगे 40 कैमरे

विज्ञापन
Uttarakhand: Army Will help to save Snow Leopard in high Himalayan region
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में पिथौरागढ़ से लेकर चमोली तक के उच्च हिमालय क्षेत्र में पाए जाने वाले हिम तेंदुओं को बचाने में अब सीमा पर डटी सेना भी वन विभाग की मदद करेगी। वन विभाग इस क्षेत्र में करीब 40 कैमरे लगाने जा रहा है। ये कैमरे उन स्थानों पर लगाए जाएंगे जहां सेना को पेट्रोलिंग या चौकियों के आसपास हिम तेंदुए अक्सर दिखाई देते हैं। 

विज्ञापन


प्रदेश के उच्च हिमालयी क्षेत्र में अभी तक करीब 80 हिम तेंदुओं के होने का अनुमान है। बेहद शर्मीले और बहुत कम दिखाई देने वाले हिम तेंदुए इस क्षेत्र में आहार कड़ी में सबसे ऊपर हैं। इतना होने पर भी ये संकट में हैं।
विज्ञापन



इनको इस संकट से बाहर निकालने के लिए प्रदेश में यूएनडीपी के तहत आवास संरक्षण की योजना भी जारी है। अब वन विभाग ने इस काम में सेना की मदद लेना तय किया है। मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक जेएस सुहाग ने इसकी पुष्टि की।  
विज्ञापन
विज्ञापन


40 कैमरे लगाए जाएंगे उच्च हिमालयी क्षेत्र में
वन विभाग ने तय किया है कि इस काम के लिए उच्च हिमालयी क्षेत्र में 40 कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों की मदद से खींचे गए चित्रों की मदद से हिम तेंदुओं के व्यवहार का अध्ययन किया जाएगा। यह भी देखा जाएगा कि इनकी संख्या कितनी है। 

सेना करेगी मदद, रखेगी निगाह

कैमरे लगाने से लेकर फीडबैक में सेना की मदद ली जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक सेना की मौजूदगी इस क्षेत्र में लगातार बनी रहती है। इस वजह से सेना के अधिकारियों से लेकर जवानों तक का कई बार हिम तेंदुओं से सामना होता रहता है।

ऐसें में सेना को हिम तेंदुओं दिखाई देने वाले क्षेत्रों की भी जानकारी है। बताया गया कि उच्च क्षेत्र की चौकियों पर हिम तेंदुए कई बार खाने की तलाश में भी पहुंच जाते है। अधिकारियों के मुताबिक कई जवानों ने हिम तेंदुओं को देखने की पुष्टि भी की है। 

इस मामले में सेना के अधिकारियों से सात-आठ दिन के अंदर बात की जाएगी। सेना से मिले फीडबैक के आधार पर ही कैमरा ट्रेप लगाए जाएंगे। हिम तेंदुओं के संरक्षण में यह महत्वपूर्ण कदम होगा। सेना के अधिकारियों से जल्द ही बात की जाएगी। 40 कैमरा लगने से हिमा तेंदुओं के बारे में खासी जानकारी मिलने की उम्मीद है।
- जेएस सुहाग, मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed