फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand anil harbola become Eastern Maritime Border Area Chief of Staff

देवभूमि के बेटे ने बढ़ाया मान, संभाली कोस्ट गार्ड में पूर्वी समुद्री सीमा के चीफ ऑफ स्टाफ की कमान

Fri, 01 Jun 2018 07:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, द्वाराहाट (अल्मोड़ा) Updated Fri, 01 Jun 2018 07:06 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand anil harbola become Eastern Maritime Border Area Chief of Staff
anil harbola

भारतीय तटरक्षक (इंडियन कोस्ट गार्ड) में तटरक्षक कमांडर (उप महानिरीक्षक) पद पर आंध्र प्रदेश में तैनात द्वाराहाट के तल्ला कौंला निवासी अनिल हर्बोला की पदोन्नति अब महानिरीक्षक पद पर हो गई है।

विज्ञापन


अब वह विशाखापट्टनम स्थित तटरक्षक कमांडर (पूर्वी समुद्री सीमा क्षेत्र) के मुख्यालय में स्टाफ प्रमुख (चीफ ऑफ स्टाफ) का पद संभालेंगे। इस पद पर अब तक एपी बडोला तैनात थे, जिनका तबादला अब उसी पद पर पश्चिमी समुद्री सीमा क्षेत्र मुंबई हो गया है।
विज्ञापन


अनिल हर्बोला ने कुमाऊं विश्वविद्यालय से द्वितीय श्रेणी में एमएससी की थी। स्व. नंदकिशोर हर्बोला और देवकी हर्बोला के छोटे बेटे अनिल सहायक सेनानायक के रूप में तटरक्षक में भर्ती हुए। उन्होंने नौसेना अकादमी गोवा में सैन्य प्रशिक्षण हासिल किया जहां उन्होंने नौसैनिक संचार में विशेषज्ञता हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

तटरक्षक के विभिन्न प्रशासनिक पदों पर काम कर चुके हैं

uttarakhand anil harbola become Eastern Maritime Border Area Chief of Staff
उन्होंने होवरक्राफ्ट सहित तटरक्षक के सभी प्रकार के पोतों के संचालन का भी प्रशिक्षण लिया और उनकी कमान भी संभाली। अनिल तटरक्षक के विभिन्न प्रशासनिक पदों पर काम कर चुके हैं।

वह महाराष्ट्र के तटरक्षक कमांडर, महानिदेशक सलाहकार, पश्चिम तटरक्षक क्षेत्र कमांडर के मुख्य स्टाफ अधिकारी, अंडमान एवं निकोबार तटरक्षक कमांडर के स्टाफ प्रमुख भी रहे। तटरक्षक पोत ताराबाई के कमान अधिकारी के रूप में तैनाती के दौरान उन्होंने अपहृत जापानी मर्चेंट जहाज अलौंड्रा रेनबो को समुद्री तस्करों से मुक्त कराया था। उन्हें राष्ट्रपति से वीरता का तटरक्षक पदक भी मिल चुका है।

तटरक्षक महानिदेशक से उन्हें इसके लिए प्रशंसा पत्र भी मिल चुका है। अमेरिका स्थित अंतरराष्ट्रीय मैरीटाइम स्कूल के विद्यार्थी रहे अनिल ने हैदराबाद स्थित रक्षा प्रबंधन महाविद्यालय और राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय दिल्ली से मास्टर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज और मास्टर ऑफ फिलोसॉफी की उपलब्धियां भी प्राप्त की हैं। उनके बड़े भाई मनोज हर्बोला आईआईटी कानपुर में प्राचार्य हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed