Uttarakhand: प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 3211 पदों पर भर्ती शुरू, 29 जुलाई तक करें आवेदन
महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग ने भर्ती प्रक्रिया शुरू करते हुए योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन के लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग स्थानीय निवासी होने की शर्त रखी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के 3211 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। विभाग के निदेशक बंशी लाल राणा के मुताबिक इसके लिए 29 जुलाई तक आवेदन जमा किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें....Haridwar: पथरेश्वर महादेव मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, जंगल में दफनाए शव, पुलिस ने निकाले बाहर
विभाग के निदेशक के मुताबिक भर्ती के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में अभ्यर्थी को उसी राजस्व गांव को निवासी होना चाहिए। जबकि शहरी क्षेत्रों में अभ्यर्थी वार्ड क्षेत्र का निवासी हो। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए न्यूनतम शैक्षिक अर्हता राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम इंटरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की गई हो।