फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Uttarakhand Almora News Tiger seen for first time at a height of six thousand feet in minus two degree tempera

Almora News: माइनस दो डिग्री तापमान में पहली बार छह हजार फीट की ऊंचाई पर दिखा बाघ, चहलकदमी से सभी हैरान

Mon, 11 Dec 2023 10:19 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 11 Dec 2023 10:19 PM IST
सार

पनुवानौला के कुछ युवक कार से जगरिये को बुलाने जागेश्वर क्षेत्र के ठिकलना गांव जा रहे थे। इस बीच, शौकियाथल के पास निर्माणाधीन सड़क किनारे बाघ नजर आया।

विज्ञापन
Uttarakhand Almora News Tiger seen for first time at a height of six thousand feet in minus two degree tempera
छह हजार फीट की ऊंचाई पर दिखा बाघ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के तराई क्षेत्र में आमतौर पर दिखने वाला बाघ पहली बार अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम के पास शौकियाथल के जंगल में दिखा है। कॉर्बेट पार्क से सटे अल्मोड़ा जिले के मोहान क्षेत्र में कभी-कभार बाघ नजर आ जाते हैं लेकिन इनका अब तक इससे ऊपर चढ़ना नहीं हुआ। छह हजार फुट की ऊंचाई पर जागेश्वर धाम के पास बांज-बुरांश के जंगलों से घिरे शौकियाथल क्षेत्र में पहली बार बाघ दिखने से स्थानीय लोगों के साथ वन्यजीव विशेषज्ञ भी हैरत में हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रविवार शाम पनुवानौला के कुछ युवक कार से जगरिये को बुलाने जागेश्वर क्षेत्र के ठिकलना गांव जा रहे थे। इस बीच, शौकियाथल के पास निर्माणाधीन सड़क किनारे बाघ नजर आया। कार में सवार गौरव सहित अन्य युवकों ने चहलकदमी करते बाघ का वीडियो शूट कर लिया। वन्यजीव विशेषज्ञों के मुताबिक क्षेत्र में अब तक कभी भी बाघ नजर नहीं आया है। यहां पहली बार बाघ नजर आया है।
विज्ञापन


Uttarakhand: सीएम धामी की घोषणा, 9400 पीआरडी जवानों को मिलेंगी दो मुफ्त वर्दी, मानदेय और भत्ता भी बढ़ाया
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे इलाके में दहशत
शौकियाथल के पास बाघ की सक्रियता से पूरे क्षेत्र में दहशत है। स्थानीय लोगों और वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इन जंगलों में आमतौर पर केवल तेंदुए नजर आते हैं। मैदानी क्षेत्रों के जंगल में मिलने वाला बाघ यहां अब तक कभी भी नहीं देखा गया है।

मैदान में बढ़ रही है बाघों की संख्या
प्रदेश में वर्तमान में बाघों की संख्या 570 से अधिक है। अकेले कार्बेट पार्क में ही करीब 270 बाघों की गिनती की जा चुकी है। पिछले कुछ वर्षों में राज्य में बाघों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि संख्या अधिक होने से बाघ अब पहाड़ों की तरफ रुख करने लगे हैं। संभावना जताई जा रही है कि बाघ कार्बेट से यहां पहुंचा होगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह कार्बेट पार्क से बिनसर अभयारण्य होते हुए शौकियाथल पहुंचा होगा।

पिछले कुछ समय से पहाड़ में बाघों की उपस्थिति के मामले सामने आ रहे हैं। जलवायु परिवर्तन, आसान भोजन और तराई के जंगलों में इनकी बढ़ती संख्या के चलते बाघ पहाड़ों की ओर रुख करने लगे हैं। जागेश्वर क्षेत्र में बाघ की सक्रियता का पता लगाने के लिए ट्रैप कैमरे लगाने चाहिए। 
- डॉ. धीरज पांडे, निदेशक, कॉर्बेट पार्क, रामनगर, नैनीताल।

जागेश्वर क्षेत्र में बाघ दिखने की फिलहाल जानकारी नहीं है। ऐसा संभव भी नहीं लगता। इससे पूर्व कभी भी क्षेत्र में बाघ नहीं दिखाई दिया। फिर भी बाघ की सक्रियता का पता लगाने की कोशिश की जाएगी।
-ध्रुव मर्तोलिया, डीएफओ, सिविल सोयम, अल्मोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed