{"_id":"622edc305309c2408627781c","slug":"uttarakhand-all-weather-work-on-yamunotri-highway-became-dangerous-machine-hit-by-debris-operator-life-saved","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"All weather road : यमुनोत्री हाईवे पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान मलबे की चपेट में आई मशीन, ऑपरेटर की जान बाल-बाल बची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
All weather road : यमुनोत्री हाईवे पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान मलबे की चपेट में आई मशीन, ऑपरेटर की जान बाल-बाल बची
Mon, 14 Mar 2022 11:49 AM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, बडकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, बडकोट
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 14 Mar 2022 11:49 AM IST
सार
यमुनोत्री हाईवे के पास चौड़ीकरण कार्य के दौरान अचानक चट्टानी मलबा आने से मशीन चपेट में आ गई। मशीन ऑपरेटर की जान बाल-बाल बची। यहां बने डेंजरजोन के बाद यमुनोत्री क्षेत्र के गीठ ओजरी पट्टी के लिए एक माह से अधिक समय से बस सेवा नहीं जा रही है ।।
विज्ञापन
यमुनोत्री हाईवे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यमुनोत्री हाईवे पर चौड़ीकरण कार्य में लगी मशीन पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में आ गई। घटना में मशीन ऑपरेटर बाल-बाल बचा। गनीमत रही कि इस दौरान वहां से कोई वाहन भी नहीं गुजर रहा था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
यमुनोत्री हाईवे पर ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत पोलगांव से पालीगाड़ तक चौड़ीकरण कार्य चल रहा है। क्षेत्र में पहाड़ियों को काटने के लिए कई स्थानों पर मशीनें लगाई गई हैं। सोमवार सुबह खनेड़ा पुल व कुथनौर के बीच चौड़ीकरण कार्य में लगी एक मशीन पहाड़ी के मलबे की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
मशीन के एक हिस्से पर मलबा व बोल्डर गिरे, जिससे मशीन भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में मशीन ऑपरेटर मलबे की चपेट में आने से बाल-बाल बचा, जिस समय मशीन के ऊपर मलबा गिरा उस दौरान सड़क पर भी कोई वाहन नहीं था। जिससे बड़ी घटना होने से बच गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...उत्तराखंड में फूलदेई लोकपर्व का उत्सव: सज धज कर फूलों की टोकरी लेकर मुख्यमंत्री आवास पहुंचे बच्चे, नेताओं ने दी शुभकामनाएं, तस्वीरें...
सड़क निर्माण कार्यों में नहीं बरते जाते सुरक्षा मानक
अधिकांश स्थानों पर सड़क निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जाता है। सड़क निर्माण में लगे मजदूरों को हेलमेट तक नहीं दिया जाता है। वहीं मशीन ऑपरेटरों को भी पूरे सुरक्षा उपकरण नहीं दिए जाते हैं, जिससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। चौड़ीकरण के दौरान मशीनों के ऊपर मलबा गिरने की अक्सर घटनाएं होती रहती है।
प्रशासन भी बना रहता है लापरवाह
हाईवे चौड़ीकरण कार्यों में मजदूरों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन भी लापरवाह बना रहता है। अधिकारी हाईवे से अक्सर गुजरते रहते हैं, लेकिन संबंधित कार्यदायी संस्था या जिम्मेदार व्यक्ति को मजदूरों की सुरक्षा के लिए निर्देशित नहीं किया जाता है।