फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: All-weather work on Yamunotri Highway became dangerous, machine hit by debris, Operator life saved

All weather road : यमुनोत्री हाईवे पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान मलबे की चपेट में आई मशीन, ऑपरेटर की जान बाल-बाल बची

Mon, 14 Mar 2022 11:49 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, बडकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, बडकोट Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 14 Mar 2022 11:49 AM IST
सार

यमुनोत्री हाईवे के पास चौड़ीकरण कार्य के दौरान अचानक चट्टानी मलबा आने से मशीन चपेट में आ गई। मशीन ऑपरेटर की जान बाल-बाल बची। यहां बने डेंजरजोन के बाद यमुनोत्री क्षेत्र के गीठ ओजरी पट्टी के लिए एक माह से अधिक समय से बस सेवा नहीं जा रही है ।।

विज्ञापन
Uttarakhand: All-weather work on Yamunotri Highway became dangerous, machine hit by debris, Operator life saved
यमुनोत्री हाईवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुनोत्री हाईवे पर चौड़ीकरण कार्य में लगी मशीन पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में आ गई। घटना में मशीन ऑपरेटर बाल-बाल बचा। गनीमत रही कि इस दौरान वहां से कोई वाहन भी नहीं गुजर रहा था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। 

विज्ञापन


यमुनोत्री हाईवे पर ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत पोलगांव से पालीगाड़ तक चौड़ीकरण कार्य चल रहा है। क्षेत्र में पहाड़ियों को काटने के लिए कई स्थानों पर मशीनें लगाई गई हैं। सोमवार सुबह खनेड़ा पुल व कुथनौर के बीच चौड़ीकरण कार्य में लगी एक मशीन पहाड़ी के मलबे की चपेट में आ गई। 
विज्ञापन


मशीन के एक हिस्से पर मलबा व बोल्डर गिरे, जिससे मशीन भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में मशीन ऑपरेटर मलबे की चपेट में आने से बाल-बाल बचा, जिस समय मशीन के ऊपर मलबा गिरा उस दौरान सड़क पर भी कोई वाहन नहीं था। जिससे बड़ी घटना होने से बच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन



ये भी पढ़ें...उत्तराखंड में फूलदेई लोकपर्व का उत्सव: सज धज कर फूलों की टोकरी लेकर मुख्यमंत्री आवास पहुंचे बच्चे, नेताओं ने दी शुभकामनाएं, तस्वीरें...
 

सड़क निर्माण कार्यों में नहीं बरते जाते सुरक्षा मानक 
अधिकांश स्थानों पर सड़क निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जाता है। सड़क निर्माण में लगे मजदूरों को हेलमेट तक नहीं दिया जाता है। वहीं मशीन ऑपरेटरों को भी पूरे सुरक्षा उपकरण नहीं दिए जाते हैं, जिससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। चौड़ीकरण के दौरान मशीनों के ऊपर मलबा गिरने की अक्सर घटनाएं होती रहती है।

प्रशासन भी बना रहता है लापरवाह

हाईवे चौड़ीकरण कार्यों में मजदूरों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन भी लापरवाह बना रहता है। अधिकारी हाईवे से अक्सर गुजरते रहते हैं, लेकिन संबंधित कार्यदायी संस्था या जिम्मेदार व्यक्ति को मजदूरों की सुरक्षा के लिए निर्देशित नहीं किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed