फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand All DMs Delhi summoned for not mapping madrassas

Uttarakhand: मदरसों की मैपिंग न करने पर सभी DM दिल्ली तलब, बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने जारी किया समन

Thu, 16 May 2024 10:39 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 16 May 2024 10:39 PM IST
सार

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने पिछले दिनों देहरादून के कुछ मदरसों का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण में उन्होंने पाया कि बिहार और उत्तर प्रदेश से बच्चों को यहां लाकर मदरसों में पढ़ाया जा रहा है।

विज्ञापन
Uttarakhand All DMs Delhi summoned for not mapping madrassas
राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में मदरसों की मैपिंग न करने पर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने सभी जिलाधिकारियों को समन जारी कर दिल्ली तलब किया है। छह जिलों के जिलाधिकारियों को सात जून और अन्य को 10 जून को आयोग में पेश होना होगा। बिना किसी वैध वजह के आयोग में पेश न होने पर संबंधित के खिलाफ सिविल प्रक्रिया संहिता के तहत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने पिछले दिनों देहरादून के कुछ मदरसों का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण में उन्होंने पाया कि बिहार और उत्तर प्रदेश से बच्चों को यहां लाकर मदरसों में पढ़ाया जा रहा है। मदरसों के निरीक्षण के बाद आयोग ने बच्चों के अधिकारों से जुड़े मसले पर विभिन्न 14 विभागों के साथ बैठक की।
विज्ञापन


13 मई को हुई बैठक में यह बात सामने आई कि राज्य में मदरसों की मैपिंग में जिलाधिकारियों की ओर से सहयोग नहीं किया जा रहा है। आयोग ने इस मामले में अब सभी जिलाधिकारियों को समन जारी कर दिल्ली तलब किया है। आयोग अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो की ओर से जारी समन में कहा गया कि अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से आयोग के ध्यान में लाया गया कि बार-बार पत्राचार के बावजूद मदरसों की मैपिंग की कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले आयोग ने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव को मदरसों की मैपिंग करने एवं औपचारिक शिक्षा प्राप्त करने के लिए सभी बच्चों के विद्यालयों में दाखिला कराने के मसले पर पिछले साल नौ नवंबर को आयोग में पेश होने के लिए समन जारी किया था। सुनवाई में मदरसा बोर्ड के उप रजिस्ट्रार आयोग में पेश हुए, लेकिन उनकी ओर से प्रस्तुत साक्ष्य और कथन संतोषजनक नहीं था।

चारधाम यात्रा: सीएम धामी ने ली बैठक, कहा-पंजीकरण होने पर ही यात्रियों को चेक प्वाइंट से आगे जाने दें

मंत्री और सीएम ने भी दिए थे निर्देश
प्रदेश के मदरसों की जांच के लिए पूर्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और तत्कालीन समाज कल्याण मंत्री चंदन रामदास भी अधिकारियों को निर्देश दे चुके हैं, लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारियों की हीलाहवाली के चलते अब तक मदरसों की जांच नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed