फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami held an important meeting regarding Chardham Yatra Uttarakhand News Read All Update in hindi

चारधाम यात्रा: सीएम धामी ने ली बैठक, कहा-पंजीकरण होने पर ही यात्रियों को चेक प्वाइंट से आगे जाने दें

Thu, 16 May 2024 02:56 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 16 May 2024 02:56 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने अफसरों को निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए चारोंधामों में प्रतिदिन के लिए जो क्षमता निर्धारित की गई है, उसके अनुसार ही दर्शन के लिए भेजे जाएं।

विज्ञापन
CM Dhami held an important meeting regarding Chardham Yatra Uttarakhand News Read All Update in hindi
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए शासन और पुलिस के अधिकारियों को सड़क से ग्राउंड जीरो पर यात्रा की व्यवस्थाएं देखने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस महानिदेशक को ताकीद किया कि वे यातायात व भीड़ प्रबंधन के लिए स्थलीय निरीक्षण करें। उन्होंने रजिस्ट्रेशन होने पर ही यात्रियों और श्रद्धालुओं को यात्रा मार्ग पर बने चेक प्वाइंट से आगे जाने की अनुमति देने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को सचिवालय में चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे थे। सीएम ने कहा, हमारी पहली प्राथमिकता चारधाम यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि चारोंधामों में 31 मई तक वीआईपी दर्शन की व्यवस्था स्थगित रखी जाए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने अफसरों को निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए चारोंधामों में प्रतिदिन के लिए जो क्षमता निर्धारित की गई है, उसके अनुसार ही दर्शन के लिए भेजे जाएं। रजिस्ट्रेशन की व्यवस्थाओं को और मजबूत बनाया जाए। श्रद्धालुओं का चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन होने पर ही चेक प्वाइंट से आगे जाने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवहन विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग को संयुक्त रूप से चेक पोस्ट पर चेकिंग करने के निर्देश दिए। कहा, चारधाम के मार्गों के एंट्री प्वाइंट एवं विकासनगर, यमुना पुल क्षेत्र, धनोल्टी, सुवाखोली में भी सख्ती से चेकिंग की व्यवस्था सुनिश्चित हो। इन स्थलों पर यात्रियों की सुविधा का भी पूरा ध्यान रखा जाए। कहा, चारधाम यात्रा प्रदेश की लाइफ लाइन है।

ये भी पढ़ें...Kedarnath Dham: अमेरिका की सिमोना ने ध्यान गुफा में की दो दिन साधना, इस सीजन की पहली साधक, देखें तस्वीरें


कहा, यह यात्रा राज्य की आर्थिकी से भी जुड़ी है। जिस तेजी से चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि हो रही है, हम सबका दायित्व है कि यात्रा को सुगम और सरल बनाने में सभी मिलकर सहयोगी बनें। व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने में राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा से जुड़े जनपदों रुप्रदप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी के डीएम से वर्चुअल चारधाम यात्रा से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली।


बैठक में राज्य आपदा प्रबंधन के उपाध्यक्ष विनय रोहिला, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, डीजीपी अभिनव कुमार, सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली आदि मौजूद थे।

हर दिन होगी मीडिया ब्रीफिंग
उन्होंने चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं से संबंधित सभी जानकारियां लोगों तक पहुंचाने के लिए शासन के वरिष्ठ अधिकारियों को प्रतिदिन मीडिया ब्रीफिंग करने के निर्देश दिए। कहा, चारधाम यात्रा के दौरान भीड़ और यात्रा प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाए। चारोंधामों में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी दी जाए। सभी अधिकारी सहयोगी के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed