फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand administration deploy sdm for diwali 2018

प्रशासन ने दीपावली के लिए तैनात किए मजिस्ट्रेट, सभी एडीएम को सौंपी जिम्मेदारी

Sat, 03 Nov 2018 07:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 03 Nov 2018 07:03 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand administration deploy sdm for diwali 2018
- फोटो : अमर उजाला

दीपावली त्योहार पर शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने जिला के सभी उप जिलाधिकारियों को मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। इस संबंध में जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन की ओर से नियुक्त आदेश जारी किए गए। 

विज्ञापन


एसडीएम सदर को पटेलनगर, कोतवाली, कैंट व क्लेमेंनटाउन थाना क्षेत्र का मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। एसडीएम मसूरी को राजपुर थाना व मसूरी का संपूर्ण क्षेत्र, एसडीएम विकासनगर को विकासनगर क्षेत्र, एडीएम चकराता को कालसी थाना व चकराता तहसील का संपूर्ण क्षेत्र का मजिस्ट्रेट बनाया गया।
विज्ञापन


इसी तरह एसडीएम ऋषिकेश को पुलिस थाना ऋषिकेश, एसडीएम डोईवाला को थाना डोईवाला, तहसीलदार देहरादून को डालनवाला व रायपुर थाना, नेहरू कालोनी, बसंत बिहार, तहसीलदार चकराता को तहसील क्षेत्र, तहसीलदार विकासनगर को प्रेमनगर, सहसपुर का क्षेत्र,  तहसील त्यूनी को तहसील का संपूर्ण क्षेत्र का मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। सभी मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए कि दीपावली पर्व के दौरान जिलाधिकारी से संपर्क बनाए रखेेंगे। यदि कोई घटना होती है तो इसकी सूचना तत्काल जिला प्रशासन के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी प्रशासन को दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed