{"_id":"68ab5e13930c60548803a657","slug":"uttarakhand-accounts-association-executive-formed-ashish-provincial-president-vikas-yadav-state-media-in-charg-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: लेखा संघ की कार्यकारिणी गठित, आशीष बने प्रांतीय अध्यक्ष, विकास यादव प्रदेश मीडिया प्रभारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: लेखा संघ की कार्यकारिणी गठित, आशीष बने प्रांतीय अध्यक्ष, विकास यादव प्रदेश मीडिया प्रभारी
Mon, 25 Aug 2025 12:20 AM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 25 Aug 2025 12:20 AM IST
सार
कार्यकारिणी में देहरादून के वीरेंद्र शाह को संगठन मंत्री, हेमंत कुमार शर्मा को संरक्षक चुना गया। प्रांतीय सचिव शिवम ओबरॉय, कोषाध्यक्ष किरन नेगी, सम्परिक्षक अमित तलनिया और हल्द्वानी के विकास यादव को प्रदेश मीडिया प्रभारी ही जिम्मेदारी मिली।
विज्ञापन
उत्तराखंड राजकीय विभाग लेखा संवर्ग संघ की नई कार्यकारिणी का गठन
- फोटो : अमर उाजाला ब्यूरो
विस्तार
उत्तराखंड राजकीय विभाग लेखा संवर्ग संघ की नई कार्यकारिणी का गठन हो गया है। रविवार को चुनाव अधिकारी सहायक लेखाधिकारी नवीन चंद्र जोशी के निर्देशन में यमुना कालोनी स्थित लोनिवि सभागार में अंतरिम कार्यकारिणी गठित हुई। इसमें सर्वसम्मति से देहरादून के आशीष चौधरी को प्रांतीय अध्यक्ष और अतुल सेमवाल को उपाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन
इसके अलावा कार्यकारिणी में देहरादून के वीरेंद्र शाह को संगठन मंत्री, हेमंत कुमार शर्मा को संरक्षक चुना गया। प्रांतीय सचिव शिवम ओबरॉय, कोषाध्यक्ष किरन नेगी, सम्परिक्षक अमित तलनिया और हल्द्वानी के विकास यादव को प्रदेश मीडिया प्रभारी ही जिम्मेदारी मिली। कुमाऊं मंडल उपाध्यक्ष के लिए मुकेश बिष्ट और गढ़वाल मंडल उपाध्यक्ष के लिये आशीष परमार को चुना गया।
विज्ञापन
विधायकों के जागे अरमान: उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार जल्द, सीएम ने दिए संकेत, पांच कुर्सियां हैं खालीं
विज्ञापन
जिला संयोजक के लिए देहरादून से राहुल नयाल, हरिद्वार से मयंक अरोड़ा, टिहरी से शिवम शाह, पौड़ी से सौरभ भारती, उत्तरकाशी से आशीष रावत चमोली से उमेश आर्या, रुद्रप्रयाग से पूजा थपलियाल, बागेश्वर से अशोक बिष्ट, उधमसिंह नगर से गौरव सेतिया, नैनीताल से कमल पुनेठा, पिथौरागढ़ से भूपेश जोशी, अल्मोड़ा से कैलाश जोशी और चंपावत से कमलेश को चुना गया। इससे पूर्व हुई बैठक में वक्ताओं ने वेतन विसंगति का मुद्दा उठाया। इसके साथ ही पदोन्नति के लिए तय समय सीमा को कम किए जाने की मांग भी रखी। इस दौरान सहायक लेखाधिकारी कैलाश चंद्र बेलवाल, रमेश चंद्र बेलवाल आदि मौजूद थे।