{"_id":"685d127157ca56561700d13d","slug":"uttarakhand-accident-news-vehicle-accident-near-jhelum-in-niti-valley-joshimath-chamoli-two-killed-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli Accident: नीती घाटी में जेलम के पास दर्दनाक हादसा, वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से सवार दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli Accident: नीती घाटी में जेलम के पास दर्दनाक हादसा, वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से सवार दो लोगों की मौत
Thu, 26 Jun 2025 03:07 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 26 Jun 2025 03:07 PM IST
सार
चमोली जिले के थाना ज्योतिर्मठ क्षेत्र अंतर्गत एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन
वाहन दुर्घटनाग्रस्त
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
नीती घाटी मे जेलम के पास एक वाहन दुर्घटना की सूचना मिली है। मिली जानकारी के अनुसार वाहन में दो लोग सवार थे। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम झेलम और भापकुंड के बीच एक कार गहरी खाई में गिरकर नदी किनारे जा पहुंची है।
विज्ञापन
पुलिस जांच में पता चला कि मृतक अंकुश चौहान उर्फ सागर चौहान (32), पुत्र कुशल सिंह चौहान, ग्राम डूगरा, पो.सल्लूड निवासी थे और वर्तमान में टिम्मरसैंण में जेई सिविल के पद पर कार्यरत थे। वे मंदिर निर्माण कार्य के सिलसिले में अपने साथी प्रदीप नेगी (33 ), पुत्र बच्चन सिंह, निवासी न्यू रविग्राम ज्योतिर्मठ के साथ साइट पर गए थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Rudraprayag Accident: मेरे मम्मी पापा कहां हैं?...बदरीनाथ ये क्या करा आपने...मासूम की चीख से कांप उठा कलेजा
विज्ञापन
दोनों कार से लौट रहे थे, लेकिन रात तक घर नहीं पहुंचे। परिजनों ने जब खोजबीन की तो झेलम और भापकुंड के बीच उनकी कार गहरी खाई में गिरी मिली और दोनों के शव भी घटनास्थल पर ही पाए गए। हादसे की सूचना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।