फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Accident News: Car falls into Pindar river in chamoli army soldier dies

Uttarakhand Accident: चमोली में हादसा, पिंडर नदी में गिरी कार, सेना के जवान की मौत, छुट्टी पर आया था घर

Fri, 10 May 2024 06:24 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देवाल(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, देवाल(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 10 May 2024 06:24 PM IST
सार

Uttarakhand Accident News: जवान कार से अपने गांव जा रहा था। इस दौरान रैन गांव के पास उसकी कार अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर नीचे पिंडर नदी में जा गिरी।

विज्ञापन
Uttarakhand Accident News: Car falls into Pindar river in chamoli army soldier dies
कार नदी में गिरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में चमोली के देवाल में खेता सड़क पर एक कार अनियंत्रित होकर पिंडर नदी में जा गिरी। हादासे में कार सवार सेना के जवान की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस और एसडीआएफ के जवानों ने नदी से शव को निकाला।  इधर, जवान की मौत पर क्षेत्र में शोक की लहर है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, घटना देर रात की है। रैन फैंटी गांव का प्रमोद सिंह (36 वर्ष) पुत्र महिपाल सिंह 14 गढ़वाल राइफल में कार्यरत था। दस दिन पूर्व प्रमोद छुट्टी आया था और बृहस्पतिवार को कार से अपने गांव जा रहा था। इस दौरान रैन गांव के पास उसकी कार अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर नीचे पिंडर नदी में जा गिरी।
विज्ञापन


Uttarakhand: हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर बड़ा फैसला, अब यहां नहीं कहीं और शिफ्ट होगा कोर्ट...जानें नया अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी प्रभारी विनोद रावत ने बताया कि सूचना पर पुलिस, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के साथ ग्रामीणों द्वारा रेसक्यू अभियान किया गया, लेकिन रात होने के कारण जवान की तलाश नहीं हो पाई। शुक्रवार दोपहर को पानी में डूबी कार से अंदर से मृतक का शव निकाला गया।

बताया कि कार में केवल प्रमोद ही सवार था। शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रमोद अपने पीछे पत्नी, पांच साल का बेटा व  माता, पिता को छोड़ गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed