फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Accident News canter fell into ditch late night In Berinag Pithoragarh three people died

Uttarakhand: बेड़ीनाग में दर्दनाक हादसा, देर रात अनियंत्रित होकर खाई में गिरा कैंटर, तीन लोगों की मौत

Sun, 11 Feb 2024 10:56 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, बेड़ीनाग(पिथौरागढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, बेड़ीनाग(पिथौरागढ़) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 11 Feb 2024 10:56 AM IST
सार

Uttarakhand Accident News: देर रात कैंटर अचानक गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों शव बरामद हो गए हैं। 

विज्ञापन
Uttarakhand Accident News canter fell into ditch late night In Berinag Pithoragarh three people died
बेड़ीनाग में कैंटर खाई में गिरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। बेड़ीनाग से गंगोलीहाट की ओर जा रहा एक कैंटर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस दौरान हादसे में चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। दो शव देर रात तक बरामद कर लिए गए थे, तीसरा शव आज सुबह बरामद हुआ है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शनिवार रात एक कैंटर संख्या यूके 04 सीए 9348 बेड़ीनाग से निकला। तभी कैंटर अनियंत्रित होकर नौतस घाटी के पास लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। सूचना मिलते ही बेड़ीनाग, गंगोलीहाट पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस ने देर रात में ही राहत व बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन तब तक दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतकों की पहचान रमेश पालीवाल(26) पुत्र ईश्ववरीदत्त निवासी पाली गुणादित्य, तहसील भनोली, जिला अल्मोड़ा व दीपक कुमार(28) पुत्र कुंवर राम निवासी पल्यूड़ा थाना सोमेश्वर जिला अल्मोड़ा,  उम्र 28 वर्ष है। दोनों के शवों को देर रात मोर्चरी में रख दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


PHOTOS: इन पांच तस्वीरों में देखें तेंदुए के हमले का डरावना मंजर, चीख पुकार के बीच सुनाई दी दहाड़; तीन घायल

बेड़ीनाग के थाना प्रभारी चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कैंटर में सवार तीसरे व्यक्ति की देर रात तक तलाश की गई उसका कुछ पता नहीं चला। आज सुबह फिर से तीसरे व्यक्ति की खोजबीन के लिए अभियान चलाया गया।

सुबह नौ बजे तीसरा शव मिला। उसकी शिनाख्त अजय कुमार(26) पुत्र लक्ष्मण राम निवासी बाजार वार्ड गंगोलीहाट, जिला पिथौरागढ़ के रूप में हुई। हादसे में वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों शव बेड़ीनाग मोर्चरी में रखे हुए हैं। मृतकों के परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed