{"_id":"64ed789d12612eae4f09dc33","slug":"uttarakhand-accident-news-alto-car-fell-into-ditch-late-night-in-accident-in-chamoli-one-killed-four-injured-2023-08-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: चमोली में देर रात हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, एक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: चमोली में देर रात हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, एक की मौत, चार घायल
Tue, 29 Aug 2023 10:26 AM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली)
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 29 Aug 2023 10:26 AM IST
सार
एसडीआरएफ को देर रात एक वाहन दुर्घनाग्रस्त होने की सूचना मिली। टीम ने देखा कि ऑल्टो सड़क से करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिरी हुई थी। टीम ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
कार खाई में गिरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड के चमोली में सोमवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। जोशीमठ के सलूड़ में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, एसडीआरएफ को देर रात एक वाहन दुर्घनाग्रस्त होने की सूचना मिली। टीम ने देखा कि ऑल्टो (UK11B2096) सड़क से करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिरी हुई थी। टीम ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कार में पांच लोग सवार थे।
विज्ञापन
Uttarakhand: स्वास्थ्य मंत्री की घोषणा, गरीब मेधावियों की एमबीबीएस, एमडी व एमएस की आधी फीस देगी सरकार
विज्ञापन
जिसमें से एक व्यक्ति शरण सिंह चौहान पुत्र माधो सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, दो लोग सामान्य घायल हुए थे, जो खुद ही सड़क तक पहुंचे थे। वहीं, दो घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया। सभी लोग ग्राम सलूड़, डूंगा जोशीमठ, चमोली के निवासी हैं।
Trending Videos
ये हुए घायल
- सोभन चौहान(26) पुत्र पूरण सिंह चौहान।
- संदीप चौहान(30) पुत्र धर्म सिंह चौहान।
- सौरभ चौहान(20) पुत्र भरत सिंह। (सामान्य घायल)
- किशोर चौहान(28) पुत्र वीरेंद्र सिंह चौहान। (सामान्य घायल)