{"_id":"66077f8118176494eb0ac8a7","slug":"uttarakhand-accident-in-kotdwar-mechanics-who-were-repairing-a-broken-truck-were-hit-by-a-dumper-three-died-2024-03-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: कोटद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा, खराब ट्रक को लोड कर रहे मजदूों को डंपर ने मारी टक्कर, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: कोटद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा, खराब ट्रक को लोड कर रहे मजदूों को डंपर ने मारी टक्कर, तीन की मौत
Sat, 30 Mar 2024 08:32 AM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 30 Mar 2024 08:32 AM IST
सार
Uttarakhand Accident News: मैकेनिक सड़क पर ट्रक ठीक कर रहे थे, तभी डंपर ने तीनों को टक्कर मार दी और चालक वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : (सांकेतिक फोटो)
विस्तार
उत्तराखंड के कोटद्वार में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। बीईएल रोड पर एक खराब ट्रक को खींचने के लिए लगे अन्य ट्रक पर अनियंत्रित डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई है। 108 के माध्यम से शवों को बेस अस्पताल पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात को बीईएल रोड पर एक ट्रक खराब हो गया था। जिसे ले जाने के लिए शनिवार सुबह एक अन्य ट्रक पहुंचा था। तीन लोग ट्रक को क्रेन में लोड कर रहे थे। तभी तेज गति से आते हुए एक डंपर ने ट्रक पर टक्कर मार दी। इस दौरान तीनों लोग ट्रक और क्रेन के बीच में आ गए गए और उनकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
Baba Tarsem Singh: मैंने मारा बाबा तरसेम सिंह को...सोशल मीडिया में हत्या की जिम्मेदारी लेने की पोस्ट वायरल
विज्ञापन
Trending Videos
मौके पर पहुंची दो 108 के चालक विजय प्रसाद, ब्रम्ह देव शर्मा और ईएनटी रविंद्र चौहान और शुभम ध्यानी ने मृतकों को बेस अस्पताल पहुंचाया। एसआई जयपाल सिंह ने बताया के हादसे में ट्रक मालिक सोहन सिंह उनके साथ आए अशोक और लखविंदर सिंह तीनों निवासी काशीपुर की मौके पर मौत हो गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।