फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: 99 out of 104 failed in BA Hindi paper

Uttarakhand: बीए हिंदी के पेपर में 104 में से 99 फेल, पहले सेमेस्टर की परीक्षा में बस आठ फीसदी ही हो सके पास

Sat, 23 Mar 2024 05:45 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 23 Mar 2024 05:45 AM IST
सार

हिंदी के पेपर में तो 104 में से सिर्फ पांच छात्र ही पास हुए हैं। छात्र संघ ने उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच की मांग की है। इस परिणाम से छात्र बेहद निराश हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand: 99 out of 104 failed in BA Hindi paper
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : Social Media

विस्तार

त्यूणी दुर्गम क्षेत्र में स्थित पंडित शिवराम राजकीय महाविद्यालय त्यूणी में बीए प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में 92 प्रतिशत से अधिक छात्र फेल हो गए हैं। हिंदी के पेपर में तो 104 में से सिर्फ पांच छात्र ही पास हुए हैं। छात्र संघ ने उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच की मांग की है। इस परिणाम से छात्र बेहद निराश हैं।

विज्ञापन


बीते बुधवार को घोषित परीक्षाफल में 129 छात्रों में से 119 छात्रों का कई विषयों में बैक लग गया। मात्र 10 छात्र ही उत्तीर्ण हुए हैं। हिंदी में 104 छात्रों में से पांच छात्र पास हुए हैं। राजनीतिक विज्ञान में 100 छात्रों में से 61 छात्र फेल हैं। इतिहास में 56 में से सात छात्र पास हुए हैं। अंग्रेजी में 28 में से मात्र छह पास हुए हैं। 
विज्ञापन


समाजशास्त्र में 39 छात्रों में से महज छह पास हुए हैं। 76 छात्र ऐसे हैं, जिनका चार विषय में बैक है। छात्रसंघ अध्यक्ष प्रमेश रावत ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में प्राचार्य से बात की तो उन्होंने कहा, ये उपर से गलती हुई है। इस पर उन्होंने परीक्षा नियंत्रक से बात की तो उन्होंने कॉपियों की दोबारा जांच कराने का आश्वासन दिया। इस मामले में प्राचार्य प्रो. अंजना श्रीवास्तव ने कहा कि छात्र पुन: मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed