फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: 80 Percent subsidy will be available on agricultural equipment in state

Uttarakhand: प्रदेश में कृषि यंत्रों पर मिलेगी 80 फीसदी सब्सिडी, 10 हजार किसान समूहों को मिलेगा लाभ

Sun, 11 May 2025 11:40 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 11 May 2025 11:40 AM IST
सार

राज्य में 90 प्रतिशत लघु एवं सीमांत किसान हैं। जिनकी आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वह बड़े कृषि यंत्र खरीद सकें। वहीं, खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में अधिकतर महिलाएं कृषि कार्य करती हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand: 80 Percent subsidy will be available on agricultural equipment in state
- फोटो : Adobe Stock

विस्तार

प्रदेश में महिला श्रम को कम करने और किसानों तक कृषि यंत्रों की पहुंच बढ़ाने के लिए ग्राम स्तर पर फार्म मशीनरी बैंक स्थापित किए जाएंगे। जिसमें कृषि यंत्रों पर 80 प्रतिशत सब्सिडी या चार लाख रुपये जो भी कम हो दिया जाएगा।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार के मुताबिक राज्य में 90 प्रतिशत लघु एवं सीमांत किसान हैं। जिनकी आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वह बड़े कृषि यंत्र खरीद सकें। वहीं, खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में अधिकतर महिलाएं कृषि कार्य करती हैं। उन तक कृषि यंत्रों की पहुंच बढ़ाने के लिए हर गांव में फार्म मशीनरी बैंक समूह स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन


Uttarakhand: अच्छी खबर...लंबी दूरी की रोडवेज बसों में छात्रों को मिलेगी छूट, अगली कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव
विज्ञापन
विज्ञापन


समूह इन यंत्रों को किराए पर भी दे सकेंगे। जिससे उन्हें अतिरिक्त आय होगी। इसके लिए आठ से दस किसानों के समूहों को यह सब्सिड़ी दी जाएगी। कृषि विभाग के मुताबिक राज्य में इसका दस हजार किसान समूहों को लाभ मिलेगा। इस योजना पर 400 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

राज्य में खासकर पर्वतीय जिलों में छोटे किसान हैं। जो अधिक कीमत के कृषि यंत्र नहीं खरीद सकते। उन तक कृषि यंत्रों की पहुंच बढ़ाने के लिए हर गांव में इन समूहों के माध्यम से इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
- केसी पाठक, कृषि निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed