फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Students will get discount in long distance roadways buses of Uttarakhand Transport Corporation

Uttarakhand: अच्छी खबर...लंबी दूरी की रोडवेज बसों में छात्रों को मिलेगी छूट, अगली कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव

Sun, 11 May 2025 11:12 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 11 May 2025 11:12 AM IST
सार

लंबी दूरी की सेवाओं में छात्रों को पांच से 10 प्रतिशत किराये में छूट की मांग की थी। परिवहन निगम प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि आगामी बोर्ड बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव लाया जाएगा।

विज्ञापन
Students will get discount in long distance roadways buses of Uttarakhand Transport Corporation
उत्तराखंड रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

उत्तराखंड परिवहन निगम की लंबी दूरी की रोडवेज बसों में छात्रों को किराये में पांच से दस प्रतिशत तक छूट मिलेगी। इसका प्रस्ताव आगामी बोर्ड बैठक में लाया जाएगा।

विज्ञापन


कर्मचारी संगठनों ने पिछले दिनों बैठक में प्रमुखता से निजी के मुकाबले निगम की बसों का अधिक किराया होने के चलते यात्रियों के घटते रुझान का मुद्दा उठाया था। उन्होंने मांग की थी कि रोडवेज बसों के किराये का मूल्यांकन किया जाए। निगम की बसों का किराया प्रतिस्पर्धात्मक बनाया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने यात्री किराये में सीधे 10 प्रतिशत की कमी की मांग रखी थी। जबकि लंबी दूरी की सेवाओं में छात्रों को पांच से 10 प्रतिशत किराये में छूट की मांग की थी। परिवहन निगम प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि आगामी बोर्ड बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


India Pakistan Tension: चारधाम यात्रा; ATC से मिली क्लियरेंस, हेली सेवाओं का संचालन शुरू, सीएम ने की बैठक

Trending Videos

रेड बस पर प्रचार बढ़ाया, नई बसों पर दिखेगी तीर्थस्थलों की पहचान
परिवहन निगम ने रेड बस पर भी अपनी ऑनलाइन बस सेवा की जानकारी उपलब्ध करा दी है। निगम के पास जो 100 नई बसें आएंगी, उन पर भी गढ़वाली व कुमाऊंनी भाषा या उस बस सेवा से संबंधित तीर्थ व पर्यटन स्थलों की जानकारी भी प्रचारित की जाएगी। मकसद ये है कि बाजार की मांग के हिसाब से परिवहन निगम की बसों का संचालन हो सके।

प्रमुख तीर्थस्थलों पर बनेंगे बस स्टेशन
परिवहन निगम प्रदेश के प्रमुख तीर्थ स्थलों और सीमांत जिलों में नए बस डिपो की स्थापना पर विचार कर रहा है। पर्वतीय स्थलों से लंबी दूरी की दिल्ली व अन्य स्थलों की बसें बढ़ाने की योजना पर भी काम किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed