{"_id":"686406cc619a934b93072f98","slug":"uttarakhand-71-roads-closed-21-roads-closed-in-chamoli-district-37-in-pauri-13-in-tehri-weather-alert-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: प्रदेश की कई सड़कें बंद, लापता लोगों की खोज में उत्तरकाशी में जारी रहा रेस्क्यू अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: प्रदेश की कई सड़कें बंद, लापता लोगों की खोज में उत्तरकाशी में जारी रहा रेस्क्यू अभियान
Tue, 01 Jul 2025 10:17 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Published by: रेनू सकलानी
Updated Tue, 01 Jul 2025 10:17 PM IST
सार
उत्तराखंड में लगातार बारिश के कारण प्रदेश की कई सड़कें बंद हो गई है। तमाम दुश्वारियों के बावजूद सिलाई बैंड में बादल फटने की घटना के तीसरे दिन भी लापता लोगों की खोज के लिए अभियान जारी रहा।
विज्ञापन
लापता लोगों की खोजबीन करते एसडीआरएफ के जवान
- फोटो : जागरूक पाठक
विस्तार
कई दिनों से रुक रुककर हो रही बारिश के कारण कई जिलों में सड़कें बंद हैं तो कई सड़कों को नुकसान पहुंचा है। मलबा और बोल्डर आने से चमोली जिले में 21 संपर्क मार्ग, पौड़ी जिले में 37 ग्रामीण मोटर मार्ग और टिहरी जिले में 13 सड़कें बंद हैं।
विज्ञापन
दूसरी ओर उत्तरकाशी जिले के सिलाई बैंड में बादल फटने की घटना के तीसरे दिन भी लापता लोगों की खोज के लिए अभियान जारी रहा। सिलाई बैंड और ओजरी में पैदल आवाजाही सुचारु करवा दी गई। 700 यात्रियों और स्थानीय लोगों को सुरक्षित निकालकर दूसरे वाहन से बड़कोट की ओर रवाना किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Yamunotri Dham: यात्रा मार्ग पर फंसे 700 यात्रियों को निकाला गया सुरक्षित बादल फटने से जगह-जगह हो गया था बंद
विज्ञापन
मंगलवार को मौसम साफ रहा तो सोनप्रयाग से 5400 श्रद्धालुओं को केदारनाथ धाम भेजा गया। 5275 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। जबकि 7391 श्रद्धालु बदरीनाथ धाम पहुंचे।