फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand 5115 mini Anganwadi centers will be upgraded read All Update in hindi

उत्तराखंड: 5115 मिनी आंगनबाड़ी केंद्र उच्चीकृत होंगे, बोलीं मंत्री- पांच हजार महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Fri, 19 Jan 2024 02:03 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 19 Jan 2024 02:03 PM IST
सार

सरकार आंगनबाड़ी बहनों की मजबूती के लिए लगातार कार्य कर रही है। केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के 5115 मिनी आंगनबाड़ी केंद्र उच्चीकृत मंजूरी दे दी है। मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि राज्य में हमारी आंगनबाड़ी बहनों के लिए केंद्र सरकार की ओर से यह बड़ी सौगात है।

विज्ञापन
Uttarakhand 5115 mini Anganwadi centers will be upgraded read All Update in hindi
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश के 5115 मिनी आंगनबाड़ी केंद्र उच्चीकृत होंगे। केंद्र सरकार की ओर से इसकी मंजूरी मिल गई है। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा, इन केंद्रों के उच्चीकरण के बाद राज्य के शत प्रतिशत मिनी आंगनबाड़ी केंद्र उच्चीकृत होंगे। इससे पांच हजार से अधिक महिलाओं को सहायिका के रूप में रोजगार मिलेगा।

विज्ञापन

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री ने कहा, राज्य सरकार की ओर से केंद्र सरकार को वर्ष 2023 में मिनी आंगनबाड़ी केद्रों के उच्चीकरण का प्रस्ताव भेजा गया था। नए साल में इसकी मंजूरी मिली है। जो राज्य में हमारी आंगनबाड़ी बहनों के लिए केंद्र सरकार की ओर से बड़ी सौगात है।

विज्ञापन


मंत्री ने कहा, इन मिनी केंद्रों के उच्चीकरण से आंगनबाड़ी बहनें सशक्त बनेंगी। सरकार आंगनबाड़ी बहनों की मजबूती के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरकार की ओर से पूर्व में आंगनबाड़ी केंद्रों के मानदेय में वृद्धि की गई थी। राज्य में 20067 आंगनबाड़ी केंद्र और 35 हजार से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Ram Mandir: राममय हुई देवभूमि...देहरादून के घंटाघर पर अचानक लेजर से प्रकट हुए श्रीराम, अगले चार दिन हैं खास

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मानदेय के साथ ही इन्हें मिलने वाले पुरस्कार की राशि में पहले ही वृद्धि की गई है। जिसे 21 हजार से बढ़ाकर 51 हजार रुपये किया गया। - रेखा आर्य, मंत्री महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed