फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar: Rajmistri Arrested for Claiming himself as DCP of CBI and Doing Fraud

Haridwar: खुद को CBI का डीसीपी बताकर झाड़ता था रौब, करता था उगाही, राजमिस्त्री के ये कारनामे कर देंगे हैरान

Mon, 03 Apr 2023 07:20 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 03 Apr 2023 07:20 PM IST
सार

आरोपी के कब्जे से डीसीपी की फर्जी आईडी और अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Haridwar: Rajmistri Arrested  for Claiming himself as DCP of CBI and Doing Fraud
खुद को सीबीआई का डीसीपी बताने वाला राजमिस्त्री गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खुद को सीबीआई का डीसीपी बताकर सगाई करने वाले राजमिस्त्री को पुलिस ने सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी आईपीएस अधिकारी की वर्दी पहनकर लोगों पर रौब झाड़ते हुए उगाही भी करता था। आरोपी के कब्जे से डीसीपी की फर्जी आईडी और अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


Indo-China Border: पूर्वी लद्दाख में स्पेशल मिशन के दौरान शहीद हुआ उत्तराखंड का लाल, परिवार में मचा कोहराम
विज्ञापन

 

सहारनपुर की युवती की थी सगाई

पुलिस के मुताबिक, दिसंबर माह में बहादराबाद निवासी युवती की सगाई वसीम आजम निवासी ग्राम सधोली कदीम, थाना बेहट सहारनपुर से हुई थी। वसीम ने खुद को सीबीआई में डीसीपी बताते हुए वर्तमान में पोस्टिंग पटियाला में होने की बात कही थी। शादी से दो दिन पहले ही असलियत परिवार के सामने आ गई थी। युवती के भाई ने बहादराबाद थाने में बीते आठ दिसंबर को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

दस्तावेज खंगाले तो खुला राज

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने पूरे मामले की गहनता से जांच के निर्देश दिए थे। पुलिस ने सीबीआई ब्रांच दिल्ली और देहरादून में दस्तावेजों को खंगाला। जहां सामने आया कि आरोपी ने फर्जी आईडी व फोटोग्राफ परिवार को उपलब्ध कराकर खुद को डीसीपी बताकर सगाई रचाई थी। पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी थी। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि आरोपी वसीम आजम को बेहट सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed