{"_id":"676cf4c7513fb13edf094d63","slug":"uttarakhand-38th-national-games-mashal-rally-starts-today-at-99-places-in-13-districts-for-35-days-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: 38वें राष्ट्रीय खेल...मशाल रैली आज से शुरू, 35 दिन 13 जिलों में 99 स्थानों पर बिखेरेगी रोशनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: 38वें राष्ट्रीय खेल...मशाल रैली आज से शुरू, 35 दिन 13 जिलों में 99 स्थानों पर बिखेरेगी रोशनी
Thu, 26 Dec 2024 11:58 AM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 26 Dec 2024 11:58 AM IST
सार
उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेल 28 जनवरी से शुरू होंगे। प्रदेश राष्ट्रीय खेलों को उत्सव की तरह मनाया जा रहा है। इसे लेकर आज हल्द्वानी से मशाल यात्रा होगी।
विज्ञापन
मंत्री रेखा आर्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी का गौरव पूरे राज्य को महसूस कराने के लिए आज हल्द्वानी से मशाल यात्रा की शुरुआत होने जा रही है। जिसका 35 दिनों का रूट प्लान तैयार किया गया है। इस दौरान मशाल राज्य के सभी 13 जिलों में 99 स्थानों से गुजरेगी और लगभग 3823 किलोमीटर का सफर करेगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: अब अफसर-कर्मचारी नहीं डाल सकेंगे विवादित पोस्ट, बनने जा रही है सोशल मीडिया आचार संहिता
विज्ञापन
मशाल रैली का समापन अगली 27 जनवरी को होगा। उसके अगले दिन, यानी 28 जनवरी से राष्ट्रीय खेलों का विधिवत शुभारंभ हो जाएगा। मशाल सबसे ज्यादा अल्मोड़ा और पौड़ी जिले के स्थानों को कवर करेगी। एक जिले में लगभग दो से तीन दिन घूमेगी।
विज्ञापन