फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand 21st Foundation Day 2020: Cm Trivendra singh rawat will gives Many Gifts Today

उत्तराखंड: राज्य के जन्मदिन पर बरसे तोहफे, सीएम का एलान- 10 साल में 25 हजार करोड़ से संवरेगी ग्रीष्मकालीन राजधानी

Mon, 09 Nov 2020 10:06 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 09 Nov 2020 10:06 PM IST
सार

  • स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में आयोजित समारोह में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की घोषणा

विज्ञापन
Uttarakhand 21st Foundation Day 2020: Cm Trivendra singh rawat will gives Many Gifts Today
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि गैरसैंण परिक्षेत्र का ग्रीष्मकालीन राजधानी के अनुरूप विकास के लिए अगले दस वर्षों में 25 हजार करोड़ खर्च किए जाएंगे। गैरसैंण के सुनियोजित विकास के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समिति बनाई जाएगी। सोमवार को सीएम ने भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में 21वें राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में यह घोषणा की। 

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि सरकार ने रूरल ग्रोथ सेंटर प्रारंभ किया। प्रदेश में 104 सेंटरों को स्वीकृति दी जा चुकी है। 40 से अधिक शुरू भी हो गए हैं। सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में एक रुपये में पानी का कनेक्शन दे रही है। कैंपा योजना में 10 हजार लोगों को रोजगार दिया जाएगा। अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना में 5 लाख तक निशुल्क इलाज की सुविधा दी गई है। 
विज्ञापन



विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद्र अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने गैरसैंण को प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाकर विकास को नया आयाम दिया है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डा. धन सिंह रावत, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य, विधायक महेंद्र भट्ट, सुरेंद्र सिंह नेगी, मुन्नी देवी शाह, भरत सिंह चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट के साथ ही कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


डेढ़ लाख कर्मचारियों को दिवाली बोनस
मुख्यमंत्री ने अराजपत्रित कर्मचारियों, दैनिक वेतन भोगियों, निगम कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस की घोषणा की। ये सौगात करीब डेढ़ लाख कर्मचारियों को मिलेगी। सचिव वित्त अमित सिंह नेगी के मुताबिक, घोषणा के बाद वित्त विभाग शासनादेश जारी कर देगा।

सीएम ने की मां भाराड़ी की पूजा 
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गैरसैंण पहुंचते ही सबसे पहले भराडीसैंण स्थित मां भाराड़ी के मंदिर में पूजा-अर्चना की। सीएम ने मां भाराड़ी से प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान मंत्रीगण व विधायक मौजूद रहे।

दुर्मीताल में उठाएंगे नौकायन का लुत्फ 
50 साल बाद निजमूला घाटी के दुर्मीताल को फिर से पहचान मिल सकेगी। वर्ष 1971 में अतिवृष्टि से दुर्मीताल टूट गया था। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि दुर्मीताल का सर्वेक्षण करने के बाद यहां फिजीबिलीटी के आधार पर मत्स्य पालन, नौकायन और विद्युत उत्पादन के लिए मल्टीपरपज तालाब का निर्माण किया जाएगा।

सीएम ने की घोषणाएं

-गैरसैंण में कौशल विकास योजना के अंतर्गत सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की जाएगी।
-  नगर पंचायत गैरसैंण में आंतरिक मार्गों और नालों के निर्माण को स्वीकृति।
- नगर पंचायत गैरसैंण के लिए 3500 लीटर क्षमता के ट्रैक्टर ट्राली और टैंकर क्रय करने की स्वीकृति।
- गैरसैंण में मशरूम कंपोस्ट उत्पादन यूनिट की स्थापना की जाएगी।
- राइंका गैरसैंण में दो मॉडर्न आदर्श लैब को स्वीकृति।
- बचपन प्रोजेक्ट के तहत चमोली जिले के 40 आंगनबाड़ी केंद्रों को शामिल किया जाएगा। 
- जोशीमठ में बड़ागांव के हनुमानशिला से औली पहुंचने के लिए वैकल्पिक मोटर मार्ग का निर्माण।
- जीजीआईसी गोपेश्वर में भूस्खलन के ट्रीटमेंट, पानी की निकासी व दो कक्ष निर्माण को स्वीकृति।
-  क्लोनल रूट स्टॉक पर आधारित उच्च तकनीक युक्त आदर्श सेब बागान की स्थापना की जाएगी।
-  कर्णप्रयाग मंडी, जोशीमठ के बड़ागांव और घाट के सलबगढ़ में कोल्ड स्टोरेज की स्थापना की जाएगी।
-  कर्णप्रयाग-नौटी-पैठाणी मोटर मार्ग से ग्राम गैरोली तक मोटर मार्ग नव निर्माण के दूसरे चरण के 3 किमी को स्वीकृति। 
- गैरसैंण एवं निकटवर्ती क्षेत्र की पंपिंग पेयजल योजना को स्वीकृति।

राज्य स्तरीय घोषणाएं

-500 सर्वाधिक पलायन वाले ग्रामों में स्थित स्वयं सहायता समूह को ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा।
- जनपद स्तरीय विकास प्राधिकरणों द्वारा भवन निर्माण के नक्शे आसानी से होंगे पास।
- शहरी इलाकों में 100 रुपये में पेयजल कनेक्शन।
- भ्रष्टाचार से लड़ने हेतु एक टोल फ्री हेल्प लाइेन की स्थापना
-महिलाओं व बच्चों मुख्यमंत्री सौभाग्यवती योजना का प्रारंभ।
- राज्य की निर्यात नीति बनाई जाएगी।
- राज्य के सीमांत इलाकों में पुलिस आउटपोस्ट बनाई जाएगी।
- कर्मचारियों को दिया जाएगा बोनस
- नगर वन/ईको पार्क/बायोडाईवर्सिटी पार्क की स्थापना की जाएगी।
- देहरादून में साइंस कॉलेज की स्थापना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed