फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand 127 doctors only on paper

उत्तराखंड में 127 डॉक्टर सिर्फ कागजों में तैनात, इनकी जगह नई भर्ती की तैयारी

Mon, 30 Oct 2017 01:17 PM IST
विजेंद्र श्रीवास्तव/ अमर उजाला, देहरादून
विजेंद्र श्रीवास्तव/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 30 Oct 2017 01:17 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand 127 doctors only on paper
डेमो - फोटो : डेमो

प्रदेश में 127 डॉक्टर सिर्फ कागजों में तैनात हैं। ये वे डॉक्टर हैं, जिन्होंने नियुक्ति होने पर या तो ज्वाइन ही नहीं किया या फिर ज्वाइनिंग के कुछ दिन बाद से ही अनुपस्थित हो गए। लंबे समय से इनके नाम सरकारी अभिलेखों में दर्ज हैं, लेकिन ये विभाग में सेवाएं नहीं दे रहे हैं। अब स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे डॉक्टरों की सूची तैयार कर इनकी जगह नई भर्ती करने की तैयारी कर ली है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है। हाल ही में डॉक्टरों की कमी को लेकर अभिलेख मांगने के साथ जानकारी जुटाने का काम शुरू किया गया था। सरकारी अभिलेख में स्वास्थ्य विभाग में 1100 डॉक्टरों की तैनाती की बात है, लेकिन जब पड़ताल की गई तो पता चला कि 127 डॉक्टर केवल कागजों पर ही हैं। इसमें कई डॉक्टर ऐसे हैं, जिनकी नियुक्ति की प्रक्रिया 2007 तक में पूरी तो हो गई, लेकिन वह सेवा देने नहीं आए।
विज्ञापन


इसके अलावा कुछ ऐसे थे, जिन्होंने कुछ समय तक सेवा दी और अब लंबे समय से अनुपस्थित हैं। इन डॉक्टरों का कुछ अता-पता नहीं है। अब ऐसे डॉक्टरों को सूची को तैयार कर वैधानिक प्रक्रिया पूरी करते हुए छंटनी का काम शुरू किया गया है। जो पद रिक्त होंगे, उनके स्थान पर नए डॉक्टरों को तैनात किया जाएगा। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अर्चना श्रीवास्तव के अनुसार जो डॉक्टर लंबे समय अनुपस्थित हैं, उसमें विशेषज्ञ और एमबीबीएस दोनों श्रेणी के हैं। अब इनकी सूची तैयार कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग में लंबे समय से ऐसे डॉक्टर तैनात दिखाए जा रहे हैं, जो कहीं पर सेवा नहीं दे रहे हैं। इनकी सूची तैयार कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा सरकारी मदद से एमबीबीएस और पीजी का कोर्स करने वाले डॉक्टर जो सरकारी अस्पतालों में सेवा नहीं दे रहे हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।
- डॉ. नवीन बलूनी, स्वास्थ्य सलाहकार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed