फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand 103 industries will get Z certification Read All Update in hindi

Uttarakhand News: प्रदेश के 103 उद्योगों को मिलेगा जेड प्रमाणीकरण, बनेगी उत्पादों की विश्वसनीयता

Mon, 04 Dec 2023 05:47 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 04 Dec 2023 05:47 PM IST
सार

बीते एक साल में उत्तराखंड में 103 उद्योगों को जेड प्रमाणीकरण हासिल किया है। इसमें पांच उद्योगों को स्वर्ण, पांच को रजत और 93 को कांस्य श्रेणी का प्रमाणीकरण मिला है। इससे उद्योगों के उत्पादों को वैश्विक स्तर पर एक अलग पहचान मिलेगी।

विज्ञापन
Uttarakhand 103 industries will get Z certification Read All Update in hindi
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के 103 एमएसएमई उद्योगों को जेड प्रमाणीकरण (जीरो डिफेक्ट जीरो इफेक्ट) मिला है। इसमें पांच उद्योगों को प्रमाणीकरण में स्वर्ण श्रेणी हासिल हुई है। इससे उद्योगों में बनने वाले उत्पाद वैश्विक प्रतिस्पर्धा में बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियों को टक्कर देंगे।

विज्ञापन

एमएसएमई मंत्रालय ने 2022 में जेड (जीरो डिफेक्ट जीरो इफेक्ट) प्रमाणीकरण योजना शुरू की है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) में विनिर्माण में दक्षता मानव संसाधन, गुणवत्ता और कम से कम प्रदूषण, वित्तीय प्रबंधन को बेहतर करने प्रमाणीकरण करना है, जिससे उद्योगों में बनने वाले उत्पादों की विनिर्माण लागत में कमी आएगी। साथ ही वेस्टेज कम होगा।

विज्ञापन

कार्यप्रणाली में नई तकनीक और बेहतर प्रबंधन से एमएसएमई उद्योग भी वैश्विक प्रतिस्पर्धा में बड़ी कंपनियों को टक्कर दे सकेंगे। बीते एक साल में उत्तराखंड में 103 उद्योगों को जेड प्रमाणीकरण हासिल किया है। इसमें पांच उद्योगों को स्वर्ण, पांच को रजत और 93 को कांस्य श्रेणी का प्रमाणीकरण मिला है। इससे उद्योगों के उत्पादों को वैश्विक स्तर पर एक अलग पहचान मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Arnold Dix:  मैंने इसकी फोरेंसिक जांच नहीं की...सिलक्यारा ऑपरेशन के दौरान सपोर्ट कास्ट विफल होने पर बोले डिक्स

प्रदेश में 80 हजार से अधिक एमएसएमई उद्योग स्थापित

राज्य गठन से पहले उत्तराखंड में कुल 14,163 एमएसएमई उद्योग स्थापित थे, जिसमें 700 करोड़ रुपये का निवेश था, लेकिन राज्य गठन के बाद से औद्योगिक विकास में तेजी आने से एमएसएमई उद्योग भी बढ़े हैं। वर्तमान में कुल 80 हजार से अधिक उद्योग स्थापित हैं, जिनमें 54 हजार करोड़ का पूंजी निवेश और चार लाख लोगों को रोजगार मिला है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed