Arnold Dix: मैंने इसकी फोरेंसिक जांच नहीं की...सिलक्यारा ऑपरेशन के दौरान सपोर्ट कास्ट विफल होने पर बोले डिक्स
टनल एक्सपर्ट अर्नोल्ड डिक्स ने कहा कि सिलक्यारा ऑपरेशन के दौरान हमारे द्वारा उपयोग किया जाने वाला सपोर्ट कास्ट विफल हो गया। और मुझे नहीं पता कि यह वास्तव में क्यों विफल हुआ, लेकिन मुझे विश्वास है कि एक बार जब हम इसे समझ लेंगे तो हम इसे हल कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑपरेशन सिलक्यारा को मुकाम तक पहुंचाने में कई लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनमें बचाव कार्य में लगे मशीन ऑपरेटरों से लेकर केंद्र व राज्य के कई बड़े अधिकारी और पूर्व अफसर भी सूत्रधार रहे। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय टनल एक्सपर्ट अर्नोल्ड डिक्स भी सुर्खियों में आए। 41 जिंदगियों को बचाने का यह अभियान दोनों सरकारों को सबक भी सिखा गया है और यह बताया कि हमें भी सुरंगों के निर्माण के विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स जैसे विशेषज्ञ तैयार करने होंगे।
#WATCH | Delhi: Professor Arnold Dix, an international tunnelling expert who provided important technical support on the ground in the Uttarakhand tunnel rescue operation, says, "...I haven't done the forensic investigation of what caused it... From an engineering point of view,… pic.twitter.com/cDh2A7ur18
— ANI (@ANI) December 4, 2023विज्ञापन
टनल एक्सपर्ट अर्नोल्ड डिक्स का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि सिलक्यारा ऑपरेशन के दौरान सपोर्ट कास्ट विफल होने पर बात की। उन्होंने कहा कि 'मैंने इसकी फोरेंसिक जांच नहीं की है कि इसका कारण क्या है। एक इंजीनियरिंग बिंदु से देखने में, हमारे द्वारा उपयोग किया जाने वाला सपोर्ट कास्ट विफल हो गया, और मुझे नहीं पता कि यह वास्तव में क्यों विफल हुआ। मुझे विश्वास है कि एक बार जब हम इसे समझ लेंगे, तो हम इसे हल कर सकते हैं..."
रेस्क्यू ऑपरेशन में आई थी जान
इंटरनेशनल टनलिंग एंड अंडरग्राउंड स्पेस एसोसिएशन के अध्यक्ष अर्नोल्ड डिक्स के आने से रेस्क्यू ऑपरेशन में जान आई। उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी एनएचआईडीसीएल व जिला प्रशासन को सही सलाह दी। साथ ही सुरंग के ऊपर से ऊधर्वाधर ड्रिलिंग के लिए भी सर्वे किया।
ये भी पढ़ें...रैट माइनर्स: ऑपरेशन सिलक्यारा को मकाम तक पहुंचाया, टीम के सदस्य ने कहा- कोई खानदानी काम नहीं..पढ़िए पूरी कहानी
अर्नोल्ड डिक्स आस्ट्रेलियन हैं। उन्हें भूमिगत सुरंगों और परिवहन बुनियादी ढांचे का विशेषज्ञ माना जाता है। भूमिगत काम करने में क्या दिक्कतें आ सकती हैं, खतरे क्या हैं, उनसे कैसे बचा जाए, ये सारी सलाह अर्नोल्ड डिक्स प्रोजेक्ट से जुड़े लोगों को देते हैं। वह पूरी दुनिया में भूमिगत सुरंग बनाने के विशेषज्ञ के रूप में जाने जाते हैं। केंद्र सरकार के अनुरोध पर उन्हें ऑपरेशन सिलक्यारा के लिए विशेष रूप से बुलाया गया।