उत्तराखंड: स्टाफ नर्सों के 1020 नए पद सृजित, सीधी भर्ती के माध्यम से होगी तैनाती
- आईपीएचएस के मानकों को पूरा करने के लिए सरकार ने दी मंजूरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के सरकारी अस्पतालों और ब्लड बैंक में स्टाफ नर्सों के 1020 नए पदों सृजित हो गए हैं। इन पदों पर सीधी भर्ती करने को सरकार ने मंजूरी दे दी है। सचिव स्वास्थ्य अमित सिंह नेगी ने स्टाफ नर्सों के नए पदों के आदेश जारी किए हैं।
प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने के लाने के लिए इंडियन पब्लिक हेल्थ स्टैंडर्ड (आईपीएचएस) मानकों को लागू किया है। वर्तमान में कोविड महामारी के कारण अस्पतालों में आईपीएचएस मानकों के तहत स्टाफ नर्सों की नियुक्ति के लिए सरकार ने 1020 नए पद सृजित किए हैं।
सीधी भर्ती के माध्यम से इन पदों पर भर्ती होगी। इससे अस्पतालों में स्टाफ नर्सों की कमी दूर होगी। वहीं जिले स्तर, आईसीयू और ब्लड बैंक में नए सृजित पदों का पुनर्गठन किया गया है। जिला चिकित्सालय, सामुदायिक केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में बेड के आधार पर स्टाफ नर्सों के पद सृजित किए गए हैं। 13 जिलों में 828 पद, आईसीयू में 156, ब्लड बैंकों में 36 पद सृजित किए गए हैं।
जिला स्तर पर सृजित स्टाफ नर्सों के पद
जिला पूर्व में सृजित पदों की संख्या नए सृजित पद
देहरादून 49 88
पौड़ी 104 93
अल्मोड़ा 85 104
नैनीताल 114 123
पिथौरागढ़ 45 61
ऊधमसिंह नगर 53 76
बागेश्वर 22 30
चंपावत 30 48
हरिद्वार 38 54
चमोली 14 37
रुद्रप्रयाग 21 35
उत्तरकाशी 47 46
टिहरी 22 33
आईसीयू - 156
ब्लड बैंक - 36
.......................................................................................
कुल- 644 1020