फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   uttarakhad news : Sult assembly declared vacant after MLA Surendra Singh Jeena death, notification issued

उत्तराखंड : विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन के बाद सल्ट विधानसभा रिक्त घोषित, अधिसूचना जारी

Tue, 17 Nov 2020 07:57 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 17 Nov 2020 07:57 PM IST
सार

  • विधानसभा चुनाव को अभी छह माह से अधिक का समय, लिहाजा हो सकते हैं उपचुनाव 

विज्ञापन
uttarakhad news : Sult assembly declared vacant after MLA Surendra Singh Jeena death, notification issued
विधानसभा

विस्तार

विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन के बाद अब सल्ट विधानसभा सीट को रिक्त घोषित कर दिया गया है। विधानसभा के प्रभारी सचिव मुकेश सिंघल की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक सुरेंद्र सिंह जीना सल्ट विधानसभा से सदस्य चुने गए थे। जीना का निधन 12 नवंबर को हो गया है। लिहाजा, यह सीट 12 नवंबर से खाली मानी गई है। 

विज्ञापन


विधानसभा की ओर से इसी के साथ सीट खाली होने की सूचना चुनाव आयोग को भी दी गई है। अभी विधानसभा चुनाव होने में करीब एक साल का समय है, लिहाजा इस सीट पर उपचुनाव भी संभव है। सूत्रों के मुताबिक चुनाव आयोग के स्तर से ही यह तय होगा कि इस सीट पर चुनाव होगा या नहीं।
विज्ञापन


अगर उप चुनाव होता है तो प्रदेेश में दोनों ही दल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले होने वाले इस चुनाव को रिहर्सल का जरिया भी बना सकते हैं। सल्ट में सुरेंद्र सिंह जीना की दमदार उपस्थिति रही है। ऐसे में इस सीट पर समीकरण इस बात पर भी निर्भर करेगा कि पार्टियां किस को उम्मीदार बनाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed