फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Utilize 100% of the funds allocated for the schemes: CS

योजनाओं के लिए आवंटित राशि का शत-प्रतिशत उपयोग करें : सीएस

Mon, 16 Mar 2026 07:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
Utilize 100% of the funds allocated for the schemes: CS
-मुख्य सचिव ने विभिन्न योजनाओं की वित्तीय प्रगति की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने पूंजीगत व्यय, केंद्र प्रायोजित योजना, नाबार्ड और विशेष सहायतित योजना की वित्तीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं के लिए आवंटित धनराशि के खर्च की प्रगति में तेजी लाते हुए उसका शत-प्रतिशत उपयोग किया जाए। कहा कि पूंजीगत व्यय राज्य के विकास को गति देता है। किसी भी स्कीम का बजट लैप्स नहीं होना चाहिए।

सीएस ने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही प्रशासनिक, तकनीकी तथा प्रक्रियागत समस्या का जल्द समाधान किया जाए। सभी विभाग मासिक व्यय लक्ष्य निर्धारित कर उसकी नियमित निगरानी करें। लंबित टेंडर स्वीकृतियों और तकनीकी अनुमोदनों को जल्द पूरा किया जाए। साथ ही जिलास्तर पर परियोजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा की जाए। बैठक में प्रमुख सचिव आरके. सुधांशु, एलएल. फैनई व धनंजय चतुर्वेदी, विशेष सचिव अमित सिन्हा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed