फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rudrapur NEWS: 14 year old boy commits suicide after mother not give money to him for watch

Rudrapur: मेले से घड़ी लाने के लिए नहीं दिए पैसे तो 14 साल के बच्चे ने की आत्महत्या, घर में लटका मिला शव

Sun, 09 Apr 2023 07:01 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर(ऊधमसिंह नगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर(ऊधमसिंह नगर) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 09 Apr 2023 07:01 PM IST
सार

Rudrapur Suicide News: परिजनों ने बताया कि शाम को उसे अटरिया मंदिर में चल रहे मेले में जाना था और वहां से घड़ी खरीदने के लिए वह रुपये की मांग कर रहा था। मना करने पर उसने मौत को गले लगा लिया।

विज्ञापन
Rudrapur NEWS: 14 year old boy commits suicide after mother not give money to him for watch
बच्चे की मौत के बाद बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में रविवार को घड़ी खरीदने के लिए रुपये न मिलने पर 14 वर्षीय बालक ने आत्महत्या कर ली। उसका शव घर में गमछे के सहारे लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। उधर, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

विज्ञापन


Haridwar News: पत्नी को मौत के घाट उतार फरार हो गया पति, कमरे में पहुंची मकान मालकिन के पैरों तले खिसकी जमीन
विज्ञापन


रिश्तेदार रामदयाल ने बताया कि मच्छी मार्केट ट्रांजिट कैंप निवासी रूप चंद एक भट्टे में मजूदरी करते हैं। उनके दो बेटे और दो बेटियां है। सुबह वह अपने काम पर चले गए थे। इधर घर में पत्नी और बच्चे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह करीब 10 बजे उनका दूसरा बेटा विशाल कुमार(14) घड़ी खरीदने के लिए मां से रुपये मांगने की जिद करने लगा। मां ने उस समय न दे कर शाम को पैसे देने की बात की, लेकिन वह उसी समय पैसे देने की जिद करने लगा। मां के मना करने पर वह कमरे के अंदर चला गया और कुंडी लगा कर खुद को कमरे में बंद कर लिया।

अटरिया मेले से घड़ी लाने के लिए मांग रहा पैसे

कुछ देर बाद मां ने दरवाजा खटखटाया तो वह नहीं खुला। मां और उसके भाई-बहनों ने कमरे में बने झरोखे से देखा तो उसका शव कमरे में गमछे के सहारे छत से लटक रहा था। उसे देखते ही वहां मौजूद सभी लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन-फानन आसपास के लोगों ने पहुंच कर दरवाजा तोड़ा और शव को उतार कर जिला अस्पताल पहुंचे।

वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि शाम को उसे अटरिया मंदिर में चल रहे मेले में जाना था और वहां से घड़ी खरीदने के लिए वह रुपये की मांग कर रहा था। प्रभारी सीओ ओमप्रकाश ने बताया कि बालक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। उसका बरेली में इलाज चल रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed